{"_id":"685830bc7f18d2e1f0027ff8","slug":"instead-of-taking-action-against-the-culprits-pressure-is-being-exerted-on-the-students-digvijay-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-743723-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोषियों पर कार्रवाई के बजाय छात्रों पर दबाव बनाया जा रहा: दिग्विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोषियों पर कार्रवाई के बजाय छात्रों पर दबाव बनाया जा रहा: दिग्विजय
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि भाजपा सरकार में प्रदेश के हालात बेहद खराब हो गए है। कहा कि एचएयू के बेकसूर छात्र कई दिनों से लाठीचार्ज के दोषियों पर ठोस कार्रवाई करने और स्कॉलरशिप बहाली की मांग कर रहे है, लेकिन इतने दिन बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा विद्यार्थियों पर ही दबाव बनाकर धरना समाप्त करवाने की कोशिशें की जा रही है। दिग्विजय ने कहा कि छात्रों की सीधी मांग है कि घटना के दोषी वीसी को तुरंत हटाया जाए ताकि उन्हें न्याय मिले।