फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   INLD will take to the streets on November 3 to protest against non-payment of compensation.

Chandigarh-Haryana News: मुआवजा न मिलने के विरोध में इनेलो 3 नवंबर को सड़कों पर उतरेगी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश के किसानों को बरसात से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा न दिए जाने पर इनेलो ने कड़ी नाराजगी जताई है। अब विरोध स्वरूप इनेलो सभी 22 जिलों के मुख्यालयों पर 3 नवंबर को प्रदर्शन करेगी। उपायुक्तों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र साैंपा जाएगा।
हरियाणा में खाद की किल्लत, धान-बाजरे की खरीद में लापरवाही के भी इनेलो ने आरोप लगाए हैं। इसलिए सभी 22 जिलों में प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चाैटाला ने प्रभारी नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रभारियों की सूची इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला को रोहतक, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा को जींद, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर सिंह बडशामी को कुरूक्षेत्र, विधायक अदित्य देवीलाल को झज्जर, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती को अंबाला, उमेद लोहान को हिसार जिले की जिम्मेदारी साैंपी है। पूर्व एचसीएस प्रताप सिंह को फरीदाबाद, महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला को फतेहाबाद, पूर्व विधायक दिलबाग सिंह को यमुनानगर, ओमप्रकाश गोरा को भिवानी, डा. सीताराम को सिरसा, पूर्व विधायक रामफल कुंडू को सोनीपत, पूर्व विधायक रणवीर मंदोला को दादरी का प्रभारी बनाया है। रामपाल माजरा एवं प्रदेश महासचिव प्रदीप गिल को कैथल, पूर्व डीजीपी एवं पूर्व एचसीएस सतवीर सैनी को पंचकूला, नरेंद्र वर्मा एवं वेद मुंडे को रेवाड़ी, जसवीर ढिल्लो को महेंद्रगढ़, आनंद श्योराण को पलवल और सुरजीत संधू को पानीपत, फूल सिंह मंजूरा को करनाल, विजय पंचगामा और अशोक प्रधान को गुरुग्राम और ताहिर हुसैन को मेवात का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed