फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   INLD will launch a public outreach campaign in 46 assembly constituencies in the first phase.

Chandigarh-Haryana News: इनेलो पहले चरण में 46 विधानसभा क्षेत्रों में चलाएगी जनसंपर्क अभियान

विज्ञापन
- 27 सितंबर की सम्मान दिवस रैली के लिए अभय चौटाला व रामपाल माजरा 9 अगस्त से शुरू करेंगे जनसंपर्क
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इनेलो चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती पर 27 सितंबर को नूंह-मेवात में होने वाली सम्मान दिवस रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा 9 अगस्त से अभियान शुरू करेंगे।


पहले चरण में 9 से 24 अगस्त तक दोनों नेता 12 जिलों के 46 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन, स्थानीय बैठकों और जनसभाओं के माध्यम से लोगों को सम्मान दिवस रैली का निमंत्रण दिया जाएगा। अभियान की शुरुआत 9 अगस्त को डबवाली, रानियां और ऐलनाबाद से होगी। इसके बाद सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, अंबाला, पंचकूला, पानीपत, रोहतक और झज्जर सहित कई जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी नेताओं के इन दौरों में स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थकों से सीधा संवाद होगा। पहले चरण के बाद शेष 44 विधानसभा क्षेत्रों के लिए दूसरे चरण का कार्यक्रम भी घोषित किया जाएगा। अभय चौटाला के मुताबिक रैली के जरिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और चौधरी देवीलाल की नीतियों और विचारों को जनता तक पहुंचाना है। पार्टी का मानना है कि सम्मान दिवस रैली संगठन को मजबूत करने के साथ आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए भी अहम मंच साबित होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed