फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   INLD & JJP face to face over the appointment of women district president

Chandigarh-Haryana News: महिला जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर इनेलो-जजपा आमने-सामने

विज्ञापन
INLD & JJP face to face over the appointment of women district president
जजपा की ओर से सरोज बेनीवाल की तस्वीर जारी। जजपा का दावा है कि यह 15 अगस्त की फोटो है(जजपा)
- जजपा की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष बोलीं-मैंने इनेलो ज्वाइन किया, पार्टी के साथ ही हूं
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सोनीपत से पूर्व महिला जिला अध्यक्ष सरोज बेनीवाल की नियुक्ति को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और जन नायक जनता पार्टी (जजपा) आमने-सामने हो गई हैं। इनेलो की ओर से सोनीपत से जजपा की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष सरोज बेनीपाल को पार्टी में शामिल कराने का दावा किया गया है जबकि इस पर पलटवार करते हुए जजपा की ओर से इनेलो के दावे का खंडन किया गया है।

इस पूरे प्रकरण पर अमर उजाला से बातचीत में जजपा की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष सरोज बेनीवाल ने कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही गन्नौर में एक कार्यक्रम के दौरान इनेलो की महिला प्रदेशाध्यक्ष सुनैना चौटाला के नेतृत्व में पार्टी ज्वाइन की है। अब वह इनेलो में पूरी निष्ठा के साथ हैं और भविष्य में चौधरी अभय चौटाला और सुनैना चौटाला के साथ रहेंगी।
विज्ञापन


इस प्रकरण पर जजपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष रजनी मलिक ने कहा कि इनेलो की तरफ से गांव में एक कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सरोज बेनीवाल को इनेलो का पटका डाल दिया गया था। झूठ को बड़ा प्रोजेक्ट करके दिखाना इनेलो की पुरानी आदत है। इससे हमारे मजबूत कार्यकर्ताओं पर कोई असर नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि इनेलो नेताओं को जनता को भ्रमित करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए क्योंकि पब्लिक समझदार है। रजनी मलिक ने कहा कि जजपा में महिलाओं की हिस्सेदारी को सदा प्रमुखता मिली है और अब आगे भी संगठन नवनिर्माण में महिलाओं की बढ़-चढ़कर भागीदार पर जजपा फोकस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो के सोनीपत से जिलाध्यक्ष कुणाल ने बताया कि सरोज बेनीवाल पार्टी में कई दिन पहले ही शामिल हो चुकी हैं। जजपा की तरफ से चोरी से उनका फोटो खींचकर प्रसारित करके अपनी ही पार्टी में रहने का दावा किया जा रहा है। जल्द ही इनेलो के कार्यक्रम में सरोज बेनीवाल नजर भी आएंगी।

जजपा की ओर से सरोज बेनीवाल की तस्वीर जारी। जजपा का दावा है कि यह 15 अगस्त की फोटो है(जजपा)

जजपा की ओर से सरोज बेनीवाल की तस्वीर जारी। जजपा का दावा है कि यह 15 अगस्त की फोटो है(जजपा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed