फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   INLD has appointed Gaurav as the state general secretary and Vijay as the district president of Hansi.

Chandigarh-Haryana News: इनेलो ने गाैरव को राज्य प्रधान महासचिव व विजय को हांसी का जिलाध्यक्ष बनाया

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। इनेलो ने पूर्व मंत्री संपत सिंह के बेटे गौरव संपत सिंह को राज्य कार्यकारिणी में प्रधान महासचिव और नए बने जिले हांसी के लिए विजय जैन को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला से विचार विमर्श के बाद की है।

पार्टी के अनुसार गौरव संपत सिंह को प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी संगठनात्मक अनुभव, युवाओं से जुड़ाव और सक्रिय राजनीतिक भूमिका को देखते हुए सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति को इनेलो में संगठन को नई ऊर्जा देने और जमीनी स्तर पर मजबूती लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी ने राज्य कार्यकारिणी में दलबीर जामनी, बलराज नौच और लोकेश दहिया को सदस्य नियुक्त किया है। इसके अलावा संगठनात्मक ढांचे को जिलास्तर पर मजबूत करने के लिए कुलदीप कटारिया को गुरुग्राम का शहरी जिला अध्यक्ष बनाया है। पार्टी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को सक्रिय करने, जनसमस्याओं को मुखरता से उठाने और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed