{"_id":"682da3871f053ef87e062b1c","slug":"inld-abhay-singh-chautala-warning-block-roads-to-punjab-in-haryana-water-dispute-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हरियाणा में बैन करेंगे पंजाबियों की एंट्री':इनेलो की चेतावनी, अभय चौटाला बोले- भगवंत मान व नायब सैनी डमी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हरियाणा में बैन करेंगे पंजाबियों की एंट्री':इनेलो की चेतावनी, अभय चौटाला बोले- भगवंत मान व नायब सैनी डमी सीएम
Wed, 21 May 2025 03:27 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 21 May 2025 03:27 PM IST
सार
पंजाब और हरियाणा में पानी विवाद में इनेलो ने एक बार फिर से चेतावनी दी है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला का कहना है कि अगर हरियाणा को उनके हिस्से का पूरा पानी नहीं मिला तो हरियाणा में पंजाब की एंट्री बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को चंडीगढ़ स्थित जाट भवन में हुई। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला समेत पार्टी के तमाम नेता मौजूद रहे। इनेलो नेताओं ने आगामी दिनों में तमाम मुद्दों पर पार्टी की रणनीति बैठक में तय की। कार्यकारिणी की बैठक के बाद इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला प्रेस कॉन्फ्रेंस की बैठक के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
अभय चौटाला ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय हुआ कि यदि हरियाणा को उसके हिस्सा का 9000 क्यूसेक से कम पानी मिला तो 25 मई को अंबाला और दूसरे स्थान पर पंजाब के रास्ते पूरी तरह से बंद कर दिए जाएंगे। 25 मई को सांकेतिक धरना होगा फिर भी पानी नहीं मिला एक जून को पूरी तरह से रास्ते बंद कर देंगे। तब पंजाब को पता चलेगा कि पानी न मिलने से कितनी तकलीफ होती है।
विज्ञापन
अभय चौटाला ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर भी जमकर जुबानी हमला बोला है। चौटाला ने कहा कि पंजाब और हरियाणा दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्री डमी मुख्यमंत्री हैं। क्योंकि पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली से केजरीवाल चलते हैं, जबकि हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिल्ली से ही मनोहर लाल आदेश और निर्देश देते हैं। जजपा को लेकर भी बयान दिया कहा की जजपा वाले अब कह रहे हैं बीबीएमबी में उनका कोई सदस्य नहीं जब वह सरकार का हिस्सा थे तब हरियाणा की पैरवी क्यों नहीं की। इसके अलावा राज्य कार्यकारिणी की बैठक में तीन अन्य फैसले भी दिए गए हैं।
विज्ञापन