फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Indian wrestler took away the weighing machine from the hotel gym in Kyrgyzstan, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: किर्गिस्तान में होटल के जिम से भार मापने वाली मशीन उठा ले गईं भारतीय पहलवान

विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती संघ ने भारतीय कुश्ती संघ से की शिकायत, जांच जारी
विज्ञापन


प्रबंधन को बताकर कमरे में मशीन ले गईं थीं पहलवानःहरियाणा कुश्ती संघ

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। किर्गिस्तान में आयोजित अंडर-20 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में दो भारतीय पहलवान विवाद में घिर गई हैं। आरोप है कि यह पहलवान होटल के जिम से भार मापने वाली मशीन लेकर चली गईं। सीसीटीवी फुटेज में पहलवान मशीन उठाकर ले जाती नजर आ रही हैं। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ की तरफ इसकी शिकायत भारतीय कुश्ती संघ को पहुंची है। इनमें एक हरियाणा की महिला पहलवान हैं।
हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर ने कहा, एक महिला पहलवान हरियाणा की निवासी है। उनके मुताबिक पहलवानों ने बताया कि भार मापने वाली मशीन होटल प्रबंधन से पूछकर अपने कमरे में लेकर गई थीं। उन्होंने इसे अफवाह करार दिया।
विज्ञापन

पांच जुलाई से 13 जुलाई तक हुई इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने कुल 21 पदक जीते हैं। इस दौरान भारतीय कुश्ती टीम जन्नत रेजीडेंसी, बिश्केक, किर्गिस्तान में स्थित एक 5 सितारा होटल में ठहरीं थी। पहलवान होटल के जिम में अपना भार मापने जाते थे। लेकिन इन दो महिला पहलवानों पर मशीन ही साथ लेकर चले जाने का आरोप है। सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दे रहा है कि एक महिला पहलवान सामने खड़ी होती हैं, जबकि उसके पीछे से दूसरी महिला पहलवान भार मापने वाली मशीन को अपने बैग में रख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती संघ की ओर से आई ईमेल में सबसे पहले भारतीय कुश्ती टीम के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की गई। इसके बाद दो महिला पहलवानों द्वारा किर्गिस्तान के होटल के जिम से भार मशीन उठाकर लेकर आने की शिकायत की गई। शिकायत मिलने पर संघ में हड़कंप मच गया। यह भी बताया जा रहा है कि कुछ जुर्माना भरकर मामले को खत्म करने का प्रयास हुआ ताकि राष्ट्रीय टीम और देश की बेइज्जती न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed