फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Indian women wrestling team selected

Chandigarh-Haryana News: भारतीय महिला कुश्ती टीम का चयन, 10 में 9 हरियाणवी

विज्ञापन
- क्रोएशिया के जाग्रेब में होगा विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप-2025 के लिए रविवार को दिल्ली स्थित आईजी स्टेडियम में भारतीय महिला कुश्ती टीम का ट्रायल हुआ। भारतीय टीम में चयनित 10 महिला पहलवानों में 9 हरियाणा की हैं। एक पहलवान वैष्णवी पाटिला (65किग्रा) महाराष्ट्र की हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 21 सितंबर तक क्रोएशिया के जाग्रेब में होगा।

दिल्ली में ट्रायल के दौरान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. एसपी देशवाल, उपाध्यक्ष ओलंपियन जयप्रकाश पहलवान, ओलंपिक मेडलिस्ट व चयन समिति के चेयरमैन योगेश्वर दत्त, भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच विरेंदर दहिया और चयन समिति की सदस्य डीएसपी गीतिका जाखड़ मौजूद थीं।
विज्ञापन


भारतीय टीम में हिसार की अंकुश (50 किग्रा) व अंतिम (53 किग्रा), जींद की नीशू (55 किग्रा) व प्रिया (76 किग्रा), झज्जर की तपस्या (57 किग्रा), चरखी दादरी की नेहा सांगवान (59 किग्रा), जींद की मनीषा (62 किग्रा), पानीपत की राधिका (68 किग्रा), हिसार की ज्योति (72 किग्रा) और महाराष्ट्र की वैष्णवी पाटिला (65 किग्रा) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed