{"_id":"698c3f93daab1d9dc90f75c8","slug":"indian-tent-pegging-team-qualifies-for-world-cup-excellent-performance-by-haryana-police-asi-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भारतीय टेंट पेगिंग टीम ने विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई, हरियाणा पुलिस के ASI का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भारतीय टेंट पेगिंग टीम ने विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई, हरियाणा पुलिस के ASI का शानदार प्रदर्शन
Wed, 11 Feb 2026 02:34 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:34 PM IST
सार
प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने ओवरऑल स्टैंडिंग में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। पहले दिन लांस इवेंट्स में टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता, जबकि दूसरे दिन स्वॉर्ड इवेंट्स में स्वर्ण पदक अपने नाम कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
भारतीय टेंट पेगिंग टीम ने किया विश्व कप के लिए क्वालीफाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय टेंट पेगिंग टीम ने 2026 टेंट पेगिंग विश्व कप के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वालीफाई कर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि 29 से 31 जनवरी 2026 तक जॉर्डन की प्रशासनिक राजधानी अकाबा में आयोजित विश्व कप क्वालीफाइंग चैंपियनशिप के दौरान हासिल की गई, जहां भारतीय खिलाड़ियों ने अपने कौशल, साहस और उत्कृष्ट समन्वय का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
इन खिलाड़ियों में हरियाणा पुलिस के एएसआई जितेंद्र सिंह भी शामिल रहे। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि भारतीय टीम ने विश्व मंच पर देश की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि एएसआई जितेंद्र सिंह ने अपने अनुशासित प्रशिक्षण, सटीक तकनीक और अदम्य साहस के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी यह उपलब्धि हरियाणा पुलिस के लिए गर्व का विषय है तथा विभाग की प्रतिबद्धता, दक्षता और खेल भावना का प्रेरणादायक उदाहरण है। डीजीपी ने ब्रिगेडियर( सेवानिवृत) संदीप सिंह कश्यप, कंसल्टेंट के-9 एवं माउंटेड पुलिस, को बधाई देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और रणनीतिक सहयोग ने टीम की तैयारी को मजबूती प्रदान की है। डीजीपी ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विश्व कप में भी भारतीय टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्र को गौरवान्वित करेगी तथा खेल के क्षेत्र में नई उपलब्धियों का अध्याय लिखेगी।
विज्ञापन
सिंघल ने कहा कि यह सफलता न केवल भारतीय टेंट पेगिंग के निरंतर विकास और सुदृढ़ संरचना का प्रतीक है, बल्कि यह दर्शाती है कि भारतीय खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं। देश को अपने इन वीर खिलाड़ियों पर गर्व है और समूचा राष्ट्र उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों में हरियाणा पुलिस के एएसआई जितेंद्र सिंह भी शामिल रहे। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि भारतीय टीम ने विश्व मंच पर देश की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि एएसआई जितेंद्र सिंह ने अपने अनुशासित प्रशिक्षण, सटीक तकनीक और अदम्य साहस के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी यह उपलब्धि हरियाणा पुलिस के लिए गर्व का विषय है तथा विभाग की प्रतिबद्धता, दक्षता और खेल भावना का प्रेरणादायक उदाहरण है। डीजीपी ने ब्रिगेडियर( सेवानिवृत) संदीप सिंह कश्यप, कंसल्टेंट के-9 एवं माउंटेड पुलिस, को बधाई देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और रणनीतिक सहयोग ने टीम की तैयारी को मजबूती प्रदान की है। डीजीपी ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विश्व कप में भी भारतीय टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्र को गौरवान्वित करेगी तथा खेल के क्षेत्र में नई उपलब्धियों का अध्याय लिखेगी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में शानदार टीम एवं व्यक्तिगत प्रदर्शन
प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने ओवरऑल स्टैंडिंग में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। पहले दिन लांस इवेंट्स में टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता, जबकि दूसरे दिन स्वॉर्ड इवेंट्स में स्वर्ण पदक अपने नाम कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। तीसरे दिन रिंग्स इवेंट्स में टीम ने पुनः तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अर्जित किया। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में खिलाड़ी धनराज सिरसाट ने लांस इवेंट में कांस्य पदक तथा स्वॉर्ड इवेंट में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। टीम के खिलाड़ी धनराज सिरसाट, जितेंद्र सिंह, संदीप सिंह तथा एलडी बोंगे गणेश बालिराम ने अदम्य साहस, तीव्र गति और सटीक नियंत्रण का परिचय देते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बनाया।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम की सराहना
अंतरराष्ट्रीय टेंट पेगिंग महासंघ के अध्यक्ष मोहम्मद ईसा अल फेयरूज ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि टीम ने विश्व स्तरीय प्रतिस्पर्धा में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर अपनी क्षमता का परिचय दिया है। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के अनुशासन, तकनीकी दक्षता और निरंतर प्रगति की सराहना करते हुए इसे भारत में टेंट पेगिंग खेल के सशक्त विकास का प्रमाण बताया।सिंघल ने कहा कि यह सफलता न केवल भारतीय टेंट पेगिंग के निरंतर विकास और सुदृढ़ संरचना का प्रतीक है, बल्कि यह दर्शाती है कि भारतीय खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं। देश को अपने इन वीर खिलाड़ियों पर गर्व है और समूचा राष्ट्र उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।