फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   In three months, challans worth Rs 6.18 crore were issued to those who put black films on their vehicles.

Chandigarh-Haryana News: तीन महीने में गाड़ियों पर काली फिल्म लगाने वालों के 6.18 करोड़ रुपये के काटे चालान

विज्ञापन
हरियाणा पुलिस ने ट्रैफिक उल्लंघन पर तीन माह में दस लाख से अधिक चालान काटे
विज्ञापन



चंडीगढ़। ट्रैफिक उल्लंघन पर हरियाणा पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। ट्रैफिक पुलिस का दावा है कि साल के पहले तीन महीने में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर दस लाख 13 हजार चालान जारी किए हैं। इनमें सबसे अधिक चालान बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के किए गए हैं। इनकी संख्या करीब 2,82,020 रही। इसके बाद ओवरस्पीड से वाहन चलाने के 1,97,661, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र न होने के 1,32,267, थर्ड पार्टी बीमा न होने के 1,12,055, गलत पार्किंग के 1,26,012 और गलत दिशा में वाहन चलाने के 1,09,673 मामले सामने आए हैं। वहीं, गाड़ी पर काली फिल्म का इस्तेमाल करने वालों पर सख्ती की जा रही है। तीन महीने में 6182 वाहन चालकों पर 6.18 करोड़ रुपये का चालान किया गया।

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक इनमें से 5,63,485 चालान सीसीटीवी कैमरों की मदद से 4,49,931 ई-चालानिंग मशीनों से और केवल 6 चालान मैनुअल तरीके से किए गए। वहीं, बुलेट बाइक से पटाखे चलाने वाले साइलेंसरो का इस्तेमाल करने वालों पर भी शिकंजा कसा गया है। तीन महीने में ऐसे 2049 वाहनों का चालान किया गया है। वाहनों में लगे मॉडिफाई साइलेंसरों को जब्त कर उन्हें नष्ट किया गया है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आमजन से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा- पुलिस का मकसद किसी को दंडित करना नहीं है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करना व लोगों को यातायात नियमों की पालना के लिए जागरूक करना है। लोग डर से नहीं बल्कि अपना उत्तरदायित्व मानते हुए समझदारी से इसकी पालना करें। ट्रैफिक नियमों का पालन न सिर्फ आपकी बल्कि दूसरों की जान भी बचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed