फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   In the INLD meeting, issues related to the state and the functioning of the organization will be discussed.

Chandigarh-Haryana News: इनेलो की बैठक में प्रदेश से जुड़े मुद्दों व संगठन की कार्यप्रणाली पर मंथन होगा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की राष्ट्रीय व राज्य कार्यकारिणी की बैठक 4 जनवरी को फतेहाबाद में होगी। बैठक में प्रदेश से जुड़े मुद्दों व संगठन की कार्यप्रणाली पर मंथन होगा। बैठक में राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, जिला, शहरी व हलका अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश व जिला संयोजक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद व पार्टी प्रवक्ता भाग लेंगे। इस माैके पर पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व मंत्री चौधरी संपत सिंह का भव्य अभिनंदन किया जाएगा।

प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला सभी जिला व हलका प्रधानों तथा प्रकोष्ठ प्रमुखों से अब तक किए गए संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट लेंगे। बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली की समीक्षा के साथ-साथ यह भी परखा जाएगा कि पार्टी के दिशा-निर्देशों का कितना पालन हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैठक में प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, किसानों को खराब फसलों का मुआवजा न मिलना, मनरेगा में अनियमितताएं और हर स्तर पर फैले भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। माजरा ने आरोप लगाया कि प्रदेश के खराब हालातों पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पूरी तरह मौन है। उन्होंने कहा कि इनेलो ही एकमात्र पार्टी है जो सड़क से लेकर विधानसभा तक जनता की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed