फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   In every district, land will be marked for solarization of two agricultural feeders.

Chandigarh-Haryana News: हर जिले में दो-दो कृषि फीडरों के सौरकरण के लिए जमीन होंगे चिह्नित

विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आदेश कृषि नलकूपों को चरणबद्ध तरीके से सौर ऊर्जा से जोड़ा जाए
विज्ञापन

मंडियों व गोदामों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल, सोलर पंपों की खराबी की निगरानी होगी
चंडीगढ़। हरियाणा में साैर ऊर्जा को लेकर कृषि क्षेत्र के लिए काम होगा। सरकार ने योजना तय कर दी है कि हरियाणा बिजली उत्पादन निगम (एचपीजीसीएल) हर जिले में कम से कम दो कृषि फीडरों के सौरकरण के लिए पांच-पांच एकड़ के स्थानों को चिह्नित किया जाएगा, जहां सोलर पैनल स्थापित करके कृषि नलकूपों को सौर ऊर्जा से बिजली आपूर्ति दी जा सके।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में कृषि क्षेत्र के सभी नलकूपों को चरणबद्ध रूप से पूरी तरह सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए कहा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पीएम-कुसुम) के तहत आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए। बैठक में ऊर्जा मंत्री अनिल विज भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सुझाव दिया है कि पंचकूला जिले के रायवाली गांव में स्थित 220 केवी सब स्टेशन के निकट गन्नी खेड़ा ग्राम पंचायत की लगभग 300 एकड़ भूमि पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाया जाए। इस प्लांट से जिले के सभी कृषि नलकूपों को सौर ऊर्जा की आपूर्ति संभव हो सकेगी। पंचकूला जिले के कॉलेज, उपायुक्त कार्यालय, पिंजौर फल एवं सब्जी मंडी टर्मिनस, बस स्टेड जैसी जगहों पर भी खाली भूमि पर सोलर पैनल लगाए जाएं। मुख्यमंत्री ने सोलर पंपों के खराब होने की शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं और समाधान शिविर भी लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, वित्त विभाग की आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़, वित्त सचिव सीजी रजनीकांतन, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की निदेशक डॉ. प्रियंका सोनी, मुख्यमंत्री के ओएसडी बीबी भारती आदि शामिल रहे।



सामाजिक समारोह के उपयोग लायक बनाए जाएं सोलर पैनल का ढांचा
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन पंचायतों की तरफ से सौर ऊर्जा प्लांट के लिए भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी, वहां सोलर पैनल इस प्रकार लगाए जाएं कि उनका ढांचा कल्याणम मंडपम के रूप में भी कार्य करे, जिससे उसके नीचे सामाजिक समारोहों का आयोजन संभव हो। मंडियों और मंडियों की छतों पर भी सोलर पैनल लगाए जाएंगे। वहीं, बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के. सिंह ने जानकारी दी कि वर्ष 2018-19 से लागू पीएम-कुसुम योजना के तहत अब तक राज्य में 1.58 लाख से अधिक सोलर पंप लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed