फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   If women are empowered, families and society will become more aware and organized: Ghosh

महिलाएं सशक्त होंगी तो परिवार-समाज अधिक जागरूक व संगठित होंगे: घोष

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने कहा है कि महिला सशक्तिकरण और स्वस्थ परिवार एक-दूसरे के पूरक हैं। जहां महिलाएं सशक्त होंगी वहां परिवार और समाज अधिक जागरूक और संगठित होंगे। राज्यपाल पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शामिल हुए।
राज्यपाल ने बाल कल्याण परिषद की प्रशंसा करते हुए कहा कि परिषद 1971 से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है। परिषद द्वारा दत्तक ग्रहण, स्पेशल एडॉप्शन, कोचिंग कक्षाएं, नशा मुक्ति केंद्र और ओपन शेल्टर होम के माध्यम से लगभग 1.25 लाख बच्चों और युवाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है। परिषद द्वारा कुल 704 बच्चों को दत्तक ग्रहण के माध्यम से नया जीवन और परिवार प्रदान किया है। इसमें 528 बच्चे देश में और 176 बच्चे विदेशों में गोद दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन में महिलाओं का अहम योगदान होगा। कार्यक्रम में बाल कुंज छछरौली के बच्चों द्वारा पोषण और स्वच्छता पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। माैके पर राज्यपाल की धर्मपत्नी मित्रा घोष, उपायुक्त सतपाल शर्मा, विधायक शक्ति रानी शर्मा, पूर्व विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed