फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   I will not meet any minister the government should do whatever it wants with Y Pooran

Chandigarh-Haryana News: किसी मंत्री से नहीं मिलना, वाई पूरण के साथ जो करना है कर लें सरकार

विज्ञापन
-अमनीत पी कुमार का वीडियो वायरल, सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होने पर गुस्से में आईं वाई पूरण की पत्नी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के दिवंगत आईपीएस वाई पूरण कुमार की पत्नी वरिष्ठ आईएएस अमनीत पी कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने परिजनों के साथ बैठी हैं। वीडियो के अनुसार वह कहती हैं-मुझे सरकार के किसी मंत्री से बात नहीं करनी। हमें हमारे हाल पर छोड़ दो। सरकार को वाई पूरण के साथ जो करना है, कर लें।
वीडियो में अमनीत के साथ उनके भाई अमित रतन भी नजर आते हैं। वे अमनीत से कहते हैं-तुम्हें किसी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है। पूरा परिवार और समाज आपके साथ है। परिवार का एक बोर्ड बना हुआ है, वही सारे फैसले लेगा।
विज्ञापन

यह वीडियो अमनीत पी कुमार के सेक्टर-24 आवास का है। इसमें वह उस जगह बैठी हैं, जहां लोग वाई पूरण को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति अमनीत पी कुमार की फोन पर किसी मंत्री से बात करवाना चाहता है। इस दौरान उनके परिजन भी साथ बैठे हुए हैं। उनके तेवर देख कर लग रहा है कि सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से वे काफी खफा हैं। गुस्से में अमनीत ने कहा कि वह किसी मंत्री से बात नहीं करेंगी। अमनीत के साथ में एक व्यक्ति और बैठा है, जो कह रहा है कि हमारा बंदा चला गया, अब सरकार क्या करेगी। यह वीडियो वायरल होने के बाद अमनीत कुमार के घर न तो रविवार को कोई मंत्री पहुंचा और न ही सोमवार को। इससे पहले हरियाणा सरकार के वरिष्ठ मंत्री कृष्ण लाल पंवार व कृष्ण बेदी अमनीत को मनाने कई बार उनके घर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed