फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   HSSC may declare CET result soon

Chandigarh-Haryana News: एचएसएससी जल्द घोषित कर सकता है सीईटी का परिणाम

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही सीईटी-2025 ग्रुप सी का परिणाम घोषित करने की तैयारी में है। आयोग ने तिथि तो तय नहीं की है लेकिन उम्मीद जताई कि जल्द परिणाम आ सकता है। इसी तरह से ग्रुप डी की परीक्षा के आयोजन की भी तैयारी है। आयोग ने अभ्यर्थियों से एक बार फिर कहा है कि वह तैयारियों में जुटे रहें और किसी के बहकावे में न आएं। आयोग सीईटी के परिणाम के बाद ग्रुप सी की सभी भर्तियों की परीक्षाओं के कलैंडर को भी जारी करने पर विचार कर रहा है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी परीक्षा का इसी वर्ष 26 और 27 जुलाई को आयोजन किया था। सीईटी का परिणाम जारी होने का अभ्यर्थियों को लंबे समय से इंतजार है। परीक्षा में कुल 13 लाख 48 हजार 893 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था जिनमें से चार सत्रों में कुल 12 लाख 46 हजार 497 ने परीक्षा में भाग लिया था। पिछले माह आयोग ने करेक्शन पोर्टल खोला था। 28 अक्तूबर तक आरक्षित श्रेणी के जिन अभ्यर्थियों ने दस्तावेज अधूरे होने की स्थिति में सामान्य श्रेणी में आवेदन किया था उन्होंने करेक्शन पोर्टल के माध्यम से त्रुटि दूर कराने के लिए आवेदन किए थे। हाल ही में आयोग अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने एक साक्षात्कार में फिर से दोहराया है कि अभ्यर्थी तैयारी करते रहें। जल्द ही आयोग परीक्षा का परिणाम और भर्तियों का कैलेंडर जारी करने की योजना पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed