फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   HSSC freezes account of fake portal created for CET application 14 lakh people have visited it

Haryana: सीईटी के आवेदन के लिए बनाए नकली पोर्टल के खाते को HSSC ने कराया फ्रीज, 14 लाख कर चुके हैं विजिट

Thu, 05 Jun 2025 12:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 Jun 2025 12:15 PM IST
सार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने बताया कि सीईटी-2025 को लेकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) पोर्टल से मिलती-जुलती किसी ने एक फर्जी वेबसाइट तैयार कर ली है। 

विज्ञापन
HSSC freezes account of fake portal created for CET application 14 lakh people have visited it
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने फ्रिज कराया नकली खाता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी 2025 के आवेदन के लिए नकली पोर्टल खोलने वाले का खाता फ्रीज कर दिया है। अब इस खाते पर पैसे ट्रांसफर हो सकते हैं लेकिन संबंधित खाता धारक पैसे नहीं निकाल सकता। 
विज्ञापन



इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।  जांच में यह भी सामने आया है कि नकली पोर्टल पर अब तक 14 लाख लोग विजिट कर चुके हैं, जबकि असली पोर्टल पर 32 लाख से अधिक लोगों ने विजिट किया है। आयोग का कहना है कि जो नकली लिंक या पोर्टल तैयार किया गया है अगले 24 घंटे में बंद होगा।
विज्ञापन


बुधवार को एक नकली पोर्टल भी सामने आया था। आयोग ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दी थी। आयोग ने सभी आवेदकों को आगाह किया है कि जो नकली पोर्टल या लिंक है, उस पर आवेदन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईटी 2025 का रजिस्ट्रेशन आयोग के आधिकारिक रजिस्ट्रेशन पोर्टल https://onetimeregn.haryana.gov.in है। इस पर ही अपना आवेदन करें एवं आवेदन करते समय पोर्टल डोमेन के अंत में GOV.IN का ध्यान जरूर दें। ज्ञात हो कि किसी ने सीईटी 2025 One Time Registration पोर्टल का एक फर्जी पोर्टल बनाया है, जिसके खिलाफ आयोग ने पुलिस को शिकायत दे दी है। - हिम्मत सिंह, चैयरमैन, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed