{"_id":"684891969cd3b53f590f7cfd","slug":"hpgcl-meeting-regarding-bhel-project-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-734042-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: चौधरी छोटू राम थर्मल पावर प्लांट की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: चौधरी छोटू राम थर्मल पावर प्लांट की समीक्षा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (एचपीजीसीएल) के चेयरमैन संजीव कौशल ने मंगलवार को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान यमुनानगर में चौधरी छोटू राम थर्मल पावर प्लांट (डीसीआरटीपीपी) में 1800 मेगावाट अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल विस्तार इकाई की प्रगति का आकलन किया गया। ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) आधार पर बीएचईएल को दी गई 7,272.07 करोड़ रुपये की इस परियोजना ने जमीनी स्तर पर कई महत्वपूर्ण पड़ाव पूरे कर लिए हैं।
उन्होंने कहा कि नई इकाई को मौजूदा 2300 मेगावाट इकाइयों से अलग करने वाली महत्वपूर्ण कर्टेन वाल का सिविल कार्य जून 2025 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है, जबकि ढांचागत कार्य 15 जुलाई तक पूरा होना है। बॉयलर लाइट-अप अगस्त 2028 होना है, जिससे मार्च 2029 में इकाई की वाणिज्यिक शुरुआत होगी। बीएचईएल ने निर्माण गतिविधियों के लिए एक अस्थायी 19 किलोवाट बिजली कनेक्शन लिया है, जबकि आगे के कार्यों के लिए 250 किलोवाट कनेक्शन के लिए आवेदन किया हुआ है।