फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Honorarium of coaches will increase, senior coach will get 30 thousand

Chandigarh-Haryana News: कोचों के मानदेय में होगा इजाफा, सीनियर कोच को मिलेंगे 30 हजार

विज्ञापन
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा- इस नर्सरियों को बढ़ाने का लक्ष्य दो हजार किया गया है
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों के कोचों का मानदेय बढ़ाने का फैसला किया है। खेल विभाग की ओर से इसकी मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास फाइल भेजी गई है। इसके तहत जूनियर कोच का मानदेय 20 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये और सीनियर कोच को 25 हजार के बजाय 30 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया, राज्य में खेलों का इंफ्रस्ट्रक्चर बढ़ाने के साथ कोचों का मानदेय बढ़ाना भी सरकार की जिम्मेदारी है। इसलिए उनका मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया गया है कि नर्सरियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। अभी तक प्रदेश में 1500 खेल नर्सरियां स्थापित गई हैं। इनमें से 500 नर्सरी सरकारी और 1000 प्राइवेट संस्थानों में है। 500 और नर्सरी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया, हरियाणा सरकार का लक्ष्य 4000 हजार नर्सरियों का है। उनके मुताबिक सरकारी सेक्टर के लिए अधिकांश नर्सरियों की अलॉटमेंट हो चुकी है मगरप्राइवेट सेक्टर की नर्सरियों को लेकर अभी लेटलतीफी हो रही है। ऐसे में विभाग ने प्राइवेट लोगों को एक और मौका देने का निर्णय लिया है। इन नर्सरियों में हर साल 37 हजार से अधिक खिलाड़ियों को अलग-अलग खेलों की ट्रेनिंग दी जाती है। उन्होंने कहा- विभाग ने सभी खेल नर्सरियों की परफार्मेंस रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। अच्छी रिपोर्ट वाली नर्सरियों को अगले साल परमिशन मिलने में आसानी रहेगी। उन्होंने बताया, प्रदेश सरकार ने नर्सरियों में ट्रेनिंग लेने वाले खिलाड़ियों की डाइट मनी में भी इजाफा किया है। बढ़ी हुई दरें अप्रैल महीने से लागू हो गई हैं। 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अब 1500 की बजाय 2000 रुपये मासिक डाइट मनी मिलेगी। वहीं, 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों की डाइट मनी तीन हजार रुपये मासिक की है। पहले यह 2000 रुपये मासिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed