फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Hodal assembly election results challenged in High Court, Court News, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: होडल विधानसभा के चुनाव परिणाम को हाईकोर्ट में चुनौती

विज्ञापन
-ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की जांच एवं सत्यापन प्रक्रिया हाईकोर्ट रजिस्ट्रार की निगरानी में कराने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। होडल विधानसभा सीट के चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं होडल विधानसभा सीट से उम्मीदवार रहे चौधरी उदयभान ने याचिका पर सुनवाई के दौरान ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की जांच एवं सत्यापन की प्रक्रिया हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की निगरानी में कराने की मांग की है। कोर्ट को बताया गया कि चुनाव में इस्तेमाल हुई बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट मशीनों की मेमोरी और माइक्रो-कंट्रोलर की जांच एवं सत्यापन हेतु 2.36 लाख की राशि जमा करवाई दी गई है। हाईकोर्ट के जस्टिस सुवीर सहगल ने चुनाव आयोग व अन्य प्रतिवादी पक्ष को इस मामले में 16 जनवरी तक जवाब दायर करने का आदेश देते हुए मामले की सुनवाई स्थगित कर दी।

बहस के दौरान याची के वकील हरियाणा के पूर्व एडवोकेट जनरल मोहन जैन ने दलील दी कि जनप्रतिनिधित्व कानून, हाईकोर्ट नियम और सुप्रीम कोर्ट के फैसले यह स्पष्ट है कि चुनाव याचिकाओं का निपटारा छह माह में करना अनिवार्य है। आशंका जताई कि सत्ताधारी दल से जुड़े होने के कारण जिला चुनाव अधिकारी पर दबाव पड़ सकता है। इसलिए जांच अदालत के रजिस्ट्रार की देखरेख में कराई जानी चाहिए। मोहन जैन ने कहा कि पानीपत जिले में हुए एक सरपंच के चुनाव को अदालत में चुनौती दी गई थी जिसके बाद अदालत की निगरानी में वोटों की गिनती कराई गई थी और नतीजे बदल गए थे। इसी आधार पर उन्होंने मांग रखी कि अदालत कक्ष में कुछ ईवीएम पर कांग्रेस के पक्ष में ट्रायल वोट डलवाए जाएं और यह देखा जाए कि वह वोट वास्तव में किस पक्ष में दर्ज होता है। मामले में हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को पक्षकार बनाए जाने संबंधी आवेदन पर नोटिस जारी किया और जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed