फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Hisar-Chandigarh flight service may start in the first week of June, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: जून के पहले हफ्ते में शुरू हो सकती है हिसार-चंडीगढ़ विमान सेवा

विज्ञापन
मंत्री बोले-जयपुर के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा जल्द शुरू हो सकती है। नागरिक उड्डयन विभाग के अनुसार अगर सबकुछ तय मुताबिक हुआ तो जून के पहले हफ्ते से हिसार से चंडीगढ़ की हवाई यात्रा शुरू हो जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं मंत्री ने कहा- हिसार से जयपुर की हवाई यात्रा शुरू होने में अभी समय लग सकता है। बताया जा रहा है कि कंपनी के पास अतिरिक्त विमान नहीं है। कंपनी अतिरिक्त विमान की व्यवस्था करने में जुटी हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। एयरपोर्ट से अभी तक सिर्फ अयोध्या के उड़ान शुरू हुई है। पिछले साल प्रदेश सरकार ने एलायंस एयर के साथ अयोध्या, जयपुर, चंडीगढ़, अहमदाबाद और जम्मू के लिए उड़ान संचालन के लिए करार किया था। समझौते के तहत एलायंस एयर चरणबद्ध तरीके से इन शहरों के लिए उड़ान शुरू करेगा। नागरिक उड्डयन विभाग ने फिलहाल हिसार से चंडीगढ़ के लिए विमान सेवा शुरू करने का फैसला किया है। इसके लिए हरियाणा सरकार ने किराए की मंजूरी दे दी है। हिसार से चंडीगढ़ के बीच करीब तीन हजार से चार हजार रुपये के बीच किराया होगा। इसके साथ ही विमान करीब 72 सीटर होगा। राज्य उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि तैयारियां पूरी हैं। अगले हफ्ते से उड़ान शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन






अयोध्या के लिए अब तक 750 से ज्यादा यात्री जा चुके हैं


उड्डयन विभाग के मुताबिक हिसार से अब तक 750 यात्री अयोध्या के लिए उड़ान भर चुके हैं। दिल्ली में ठहराव होने से कई यात्री राष्ट्रीय राजधानी से भी विमान में चढ़ते हैं। इससे सभी सीटें लगभग भर जाती हैं। अभी गर्मियों की छुट्टियां भी हो गई है। ऐसे में अभी रुझान मिलने की संभावना है। हालांकि, विभाग यात्रियों के रिकॉर्ड पर नजर बनाए हुए है। उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने बताया, अयोध्या के लिए अभी रिस्पांस ठीक मिल रहा है। पिछले दिनों यात्रियों को जो परेशानी आई थी, उसके बारे में विमानन कंपनी से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed