फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Himani Narwal Murder case mother Savita expressed suspicion on Congress leaders

Himani Narwal Murder: राहुल की पदयात्रा से वो कुछ लोगों को खटक रही थी, मां सविता ने कांग्रेसियों पर जताया शक

Sun, 02 Mar 2025 03:20 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 02 Mar 2025 03:20 PM IST
सार

Himani Narwal Murder: कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या को लेकर हरियाणा की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने सरकार पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कई पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Himani Narwal Murder case mother Savita expressed suspicion on Congress leaders
राहुल गांधी के साथ हिमानी नरवाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल (22) का शव एक सूटकेस में बरामद होने से सनसनी फैल गई है। मृतका की मां सविता नरवाल ने मामले में कांग्रेस पार्टी से जुड़े किसी व्यक्ति पर शक जताया है।

विज्ञापन


मृतका की मां सविता ने कहा कि प्रशासन यहां है, लेकिन वे क्या करेंगे? जो भी कर सकते हैं, करेंगे। हमें लगता है कि इसमें कांग्रेस पार्टी से जुड़ा कोई व्यक्ति शामिल हो सकता है। राहुल गांधी की पदयात्रा के बाद से ही वह कुछ लोगों की आंखों में खटक रही थी। कुछ लोग सोचते थे कि वह इतनी जल्दी कैसे आगे बढ़ गई।
विज्ञापन




सविता नरवाल ने कहा कि आशा हुड्डा को भी यह पता था, बत्रा को भी और हुड्डा को भी इसकी जानकारी है। सभी जानते थे। वह चुनाव के दौरान रात 2 बजे तक काम करती थी, लेकिन आज कोई हमारे पास नहीं आया। मैंने आशा हुड्डा (पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा की पत्नी) को कॉल किया, लेकिन उन्होंने फोन तक नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आखिरी बातचीत और संदिग्ध परिस्थितियां

सविता नरवाल का कहना है कि 27 फरवरी को शाम 4 बजे तक हिमानी उनके साथ थी। उसने बताया कि वह दिल्ली के लिए निकली है और दिल्ली बाइपास से बस ली। रात में मां के साथ उसकी दोबारा बात हुई। उसने कहा कि अगले दिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कार्यक्रम है, इसलिए वह व्यस्त रहेगी और फ्री होने पर कॉल करेगी। सविता ने कहा कि वह पूरा दिन हिमानी की कॉल का इंतजार करती रही, लेकिन रात में जब उन्होंने फोन मिलाया तो नंबर बंद था। अगली सुबह जब दोबारा कॉल किया, तो दो बार फोन ऑन हुआ और फिर बंद हो गया। इसके बाद दोपहर 3 बजे पुलिस स्टेशन से कॉल आया।

परिवार ने शव लेने से किया इनकार 

हिमानी नरवास की हत्या के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। हिमानी की मां सविता और भाई जतिन ने कहा कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक वह शव नहीं लेंगे। जतिन ने कहा कि पहले भाई की हत्या हुई थी और अब बहन की भी हत्या कर दी गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि वह उनकी बेटी को न्याय दिलाए। जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम शव नहीं लेंगे और अंतिम संस्कार भी नहीं करेंगे। 
 

कांग्रेस की पुरानी आदत- अनिल विज

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने हिमानी नरवाल हत्या मामले को लेकर कहा कि जो उसकी (हिमानी) मां ने कांग्रेस पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। यह बहुत ही गंभीर मामला है। कांग्रेस के लोग पहले भी ऐसा करते रहे हैं। आगे बढ़ने के लिए दूसरों को पीछे धकेलना इनकी पुरानी आदत है। पुलिस इसकी गहराई से जांच कर रही है। जो भी इस मामले की सच्चाई होगी, उसे अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। 
 

एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत

मामले की जांच कर रहे एसआई देवेंद्र ने बताया कि जैसे ही शव बरामद हुआ, हमने तुरंत फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम को बुलाया। उन्होंने मौके से सभी जरूरी सबूत इकट्ठा कर लिए हैं। शव की पहचान हो गई है और पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। जो साक्ष्य हमारे पास हैं और जो रिपोर्ट आएगी, दोनों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।

हत्या का मामला दर्ज, कई एंगल से जांच

जांच अधिकारीव देवेंद्र का कहना है कि जो शुरुआती साक्ष्य मिले हैं, उसके आधार पर हमने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के परिजनों ने बताया कि वह कांग्रेस कार्यकर्ता थी और लॉ की पढ़ाई कर रही थी। हम इस केस को कई एंगल से देख रहे हैं, लेकिन आगे की कार्रवाई सबूतों और रिपोर्ट्स के आधार पर करेंगे।

गीता भुक्कल ने जताई गहरी चिंता

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने इस घटना को अमानवीय करार देते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। हरियाणा कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि यह एक बहुत ही दर्दनाक घटना है। एक बेटी की जिस तरीके से हत्या की गई, वह चिंता का विषय है। हमारा राज्य और समाज आखिर किस दिशा में जा रहा है? हिमानी नरवाल पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता थीं। इस मामले में गहन जांच होनी चाहिए। मैं मांग करती हूं कि इस घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाए, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके।
 

हत्या से मचा राजनीतिक भूचाल

इस जघन्य हत्या को लेकर हरियाणा की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने सरकार पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कई पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

कांग्रेस पार्टी वैचारिक और चरित्र के मामले में बहुत नीचे गिर चुकी- प्रवीण अत्रेय

हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, एक जघन्य अपराध है। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जो लोग इसमें शामिल हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। चाहे वे किसी भी पार्टी से जुड़े हों, चाहे वे कोई भी राजनेता हों या कोई आम नागरिक, पुलिस अपना काम कर रही है।



वे बहुत जल्द सलाखों के पीछे होंगे... मृतक की मां ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं पर आरोप लगाए हैं, उन्होंने कुछ संदेह जताया है। इससे एक बात तो साफ हो जाती है कि कांग्रेस पार्टी वैचारिक और चरित्र के मामले में बहुत नीचे गिर चुकी है। यह कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी स्थिति को दर्शाता है... मैंने इस बारे में कुछ अधिकारियों से बात की है, जो भी इसमें शामिल है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed