फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   High Court said Outsourcing policy is the root of all disputes why does the government not make regular recruitment

आउट सोर्सिंग पॉलिसी सभी विवादों की जड़, नियमित भर्ती क्यों नहीं करती सरकार: हाईकोर्ट

विज्ञापन
-सोनीपत आईटीआई में आउटसोर्सिंग प्रक्रिया के दौरान करोड़ों के गबन का आरोप
विज्ञापन

-जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि जब काम मौजूद है और कर्मियों की जरूरत है तो सरकार नियमित भर्ती क्यों नहीं करती है। इस पॉलिसी के कारण ही भाई-भतीजावाद और घोटाले होते हैं। कोर्ट ने अब याचिका पर हरियाणा सरकार व अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है।
याचिका दाखिल करते हुए सोनीपत निवासी राम निवास ने हाईकोर्ट को बताया कि आईटीआई सोनीपत में कर्मियोंं की आउटसोर्सिंग के नाम पर बड़े स्तर पर गबन हुआ। इस बारे में याची ने 2012 में हाईकोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट ने तब सरकार को कार्रवाई का आदेश दिया था। सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। कोर्ट को बताया गया कि तय वेतन 13 हजार रुपये प्रतिमाह से अधिक था लेकिन कर्मियों को केवल 6 से 7 हजार रुपये भुगतान किया जाता था। कर्मियों का पीएफ और ईएसआई को पैसा जमा करवाने की जिम्मेदारी ठेकेदार की थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया और हर साल सरकार को करीब 72 लाख रुपये का चूना लगाया गया।
विज्ञापन

कोर्ट ने इस पर सरकार से कहा कि आखिर क्यों नियमित भर्ती नहीं की जा रही है। इस आउटसोर्स व्यवस्था से पारदर्शिता में कमी आती है और अव्यवस्था फैलती है। कोर्ट ने कहा कि सरकार को चाहिए कि जितने स्टाफ की आवश्यकता है उन्हें नियमित भर्ती किया जाए। हरियाणा सरकार ने फंड की कमी और अन्य दलीलें दीं, जिसे मौखिक तौर पर स्वीकार करने से हाईकोर्ट ने इन्कार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में अगली सुनवाई पर विस्तृत हलफनामा दाखिल करते हुए सरकार स्थिति को स्पष्ट करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed