फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Healthy women strong family Health campaign start in Haryana from September 17

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार: हरियाणा में 17 सितम्बर से शुरू होगा स्वास्थ्य अभियान, रोहतक से होगा शुभारम्भ

Fri, 12 Sep 2025 02:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 12 Sep 2025 02:36 PM IST
सार

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ के अन्तर्गत प्रदेशभर में  75,000 चश्मे निःशुल्क बांटे जाएंगे। जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से निपटने के लिए 75 नए ओबेसिटी क्लिनिकों का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही, 138 ब्लड बैंकों में 696 रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Healthy women strong family Health campaign start in Haryana from September 17
नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा सरकार आगामी 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक प्रदेश में व्यापक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान शुरू करने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी अभियान का शुभारम्भ केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 सितंबर को रोहतक में संयुक्त रूप से करेंगे। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश से राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा को लेकर आज मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई। मुख्य सचिव ने बताया कि रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के परिसर में विशेष स्वास्थ्य क्योस्क स्थापित किए जाएंगे, जहां महिलाओं की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच होगी। इसमें उच्च रक्तचाप, कैंसर, एनीमिया और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की स्क्रीनिंग शामिल होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि एमडीयू ऑडिटोरियम में एक वरिष्ठ चिकित्सक को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया जाए और कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन से एक वरिष्ठ अधिकारी को भी तैनात किया जाए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने बताया कि इस अभियान से प्रदेशभर में व्यापक रूप से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी। इसके अंतर्गत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) पर 122 विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में स्त्री रोग, बाल रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, दंत चिकित्सा, त्वचा रोग तथा मनोचिकित्सा से संबंधित सेवाएं उपलब्ध होंगी। प्रत्येक शिविर में लगभग 300 मरीजों की जांच का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ के अन्तर्गत प्रदेशभर में  75,000 चश्मे निःशुल्क बांटे जाएंगे। जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से निपटने के लिए 75 नए ओबेसिटी क्लिनिकों का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही, 138 ब्लड बैंकों में 696 रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में व्यापक स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी, जहां अभियान की पूरी अवधि में प्रतिदिन 50 से 100 मरीजों की स्क्रीनिंग होगी। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य संस्थानों में पौधारोपण अभियान भी चलाया जाएगा, जिसके तहत 50,000 पौधे रोपित किए जाएंगे। प्रदेश के स्वास्थ्य परिवेश में बदलाव लाने के लिए व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग की इस अभियान में सक्रिय भागीदारी रहेगी। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार, पोषण जागरूकता बढ़ाने और निवारक देखभाल को प्रोत्साहित के लिए पोषण अभियान और विशेष टीकाकरण सप्ताह जैसी पूरक गतिविधियां चलाई जाएंगी।



बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव टी.एल. सत्यप्रकाश, विभाग की महानिदेशक मोनिका मलिक, स्वास्थ्य विभाग के सचिव रिपुदमन सिंह ढिल्लों तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed