{"_id":"68c40a9c89fa5171570087a6","slug":"healthy-women-empowered-family-campaign-will-be-launched-in-haryana-on-17th-health-news-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-816780-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में 17 को लॉन्च होगा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में 17 को लॉन्च होगा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नायब सैनी रोहतक से करेंगे शुभारंभ
राज्य के सभी सामुदायिक केंद्रों पर विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक प्रदेश में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलेगा। इसके तहत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर 122 विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में स्त्री रोग, बाल रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, दंत चिकित्सा, त्वचा रोग व मनोचिकित्सा से संबंधित सेवाएं उपलब्ध होंगी। प्रत्येक शिविर में लगभग 300 मरीजों की जांच का लक्ष्य रखा गया है। इस महत्वाकांक्षी अभियान का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 सितंबर को रोहतक में करेंगे। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश से राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा को लेकर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य सचिव ने बताया कि रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के परिसर में विशेष स्वास्थ्य क्योस्क स्थापित किए जाएंगे जहां महिलाओं की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच होगी। इसमें उच्च रक्तचाप, कैंसर, एनीमिया और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की स्क्रीनिंग शामिल होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि एमडीयू ऑडिटोरियम में एक वरिष्ठ चिकित्सक को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया जाए और कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन से एक वरिष्ठ अधिकारी को भी तैनात किया जाए।
75,000 चश्मे निशुल्क बांटे जाएंगे, 696 रक्तदान शिविर लगेंगे
अभियान के तहत प्रदेशभर में 75,000 चश्मे निशुल्क बांटे जाएंगे। जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से निपटने के लिए 75 नए ओबेसिटी क्लीनिकों का का उद्घाटन किया जाएगा। 138 ब्लड बैंकों में 696 रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में व्यापक स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी जहां अभियान की पूरी अवधि में प्रतिदिन 50 से 100 मरीजों की स्क्रीनिंग होगी। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य संस्थानों में पौधरोपण अभियान भी चलाया जाएगा जिसके तहत 50,000 पौधे रोपित किए जाएंगे। प्रदेश के स्वास्थ्य परिवेश में बदलाव लाने के लिए व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अभियान में सक्रिय भागीदारी रहेगी। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार, पोषण जागरूकता बढ़ाने और निवारक देखभाल को प्रोत्साहित के लिए पोषण अभियान और विशेष टीकाकरण सप्ताह जैसी पूरक गतिविधियां चलाई जाएंगी। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव टीएल. सत्यप्रकाश, विभाग की महानिदेशक मोनिका मलिक, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री रिपुदमन सिंह ढिल्लों व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।