फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana's shine, medals and position increased in Khelo India.

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025: हरियाणा ने 117 पदक के साथ हासिल किया दूसरा स्थान, खेल मंत्री गौरव गौतम ने दी बधाई

Fri, 16 May 2025 01:53 AM IST
चण्डीगढ़-हरियाणा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: चण्डीगढ़-हरियाणा ब्यूरो Updated Fri, 16 May 2025 01:53 AM IST
सार

प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

विज्ञापन
Haryana's shine, medals and position increased in Khelo India.
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 - फोटो : संवाद

विस्तार

बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 में हरियाणा की चमक, पदक और स्थान बढ़ गया है। वीरवार को संपन्न हुई प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने 39 स्वर्ण, 27 रजत और 51 कांस्य के साथ कुल 117 पदक जीते। हरियाणा इस बार पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। पिछले साल चेन्नई में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में तीसरे स्थान पर रहे हरियाणा ने 38 स्वर्ण पदक के साथ कुल 104 पदक जीते थे। महाराष्ट्र की टीम 58 स्वर्ण सहित 158 पदक के साथ पहले स्थान पर रही।

विज्ञापन




हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर ने बताया कि प्रतियोगिता के आखिरी दिन वीरवार को पहलवानों ने विपक्षी पहलवानों को चित कर दिया। 92 किग्रा में नितिन ने स्वर्ण पदक जीता है। अलग-अलग मैच में 65 किग्रा में अंशुल, 53 किग्रा में सारिका, 57 किग्रा में अंतरा, 60 किग्रा में तनिष और 71 किग्रा में मोनी ने रजत पदक जीते हैं। इसके साथ पहलवानों से प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा 21 पदक जीते हैं। हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष व हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश सांगवान, कोच संजय लाठर और कोच अश्वनी शर्मा ने बेहतर प्रदर्शन की बधाई दी।
विज्ञापन


महिला बास्केटबॉल टीम को रजत
बास्केटबॉल टीम के कोच पंकज पराशर ने बताया कि वीरवार को महिला टीम की टक्कर कर्नाटक टीम के साथ हुई। प्रदेश के खिलाड़ी अन्नू ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रोमांचक टक्कर में महिला टीम ने कर्नाटक की टीम को मात देकर रजत पदक जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष 5 पदक वाले खेल
खेल - स्वर्ण - रजत - कांस्य - कुल पदक
मुक्केबाजी - 8 - 4- 14 - 26
कुश्ती - 8 - 5 -7 - 20
फेंसिंग - 7- 2 - 5 - 14
एथलेटिक्स - 6 - 6 - 7 - 19
स्वीमिंग - 2- 2 - 0 - 4
जूडो - 2 - 1 - 6 - 9
वेटलिफ्टिंग - 2 - 0 - 2 - 4

खेल मंत्री ने दी बधाई
प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफर युवा खिलाड़ियों के लिए ऊर्जा का संचार है, जोकि उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए प्रोत्साहित करेगी। इन्हीं युवा खिलाड़ियों में देश को ओलंपिक चैंपियन मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed