फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Transport Minister on death of two women in Sirsa orders to form inquiry committee

Haryana: सिरसा में रोडवेज बस से हादसे में दो महिलाओं की माैत पर परिवहन मंत्री सख्त, जांच कमेटी बनाने के आदेश

Sat, 13 Sep 2025 02:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 13 Sep 2025 02:16 PM IST
सार

शुक्रवार सुबह सिरसा के ऐलनाबाद क्षेत्र में हरियाणा रोडवेज की बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई थी। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए।

विज्ञापन
Haryana Transport Minister on death of two women in Sirsa orders to form inquiry committee
अनिल विज - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने सिरसा में हरियाणा रोडवेज की बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो महिलाओं की मौत के मामले पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि न सिर्फ इस हादसे, बल्कि भविष्य में होने वाले सभी रोडवेज बस हादसों की नियमित जांच की प्रैक्टिस बनाई जाए।

विज्ञापन


मंत्री ने घोषणा की कि हरियाणा में रोडवेज बस से जुड़े हादसों की जांच के लिए विशेष कमेटी का गठन किया जाएगा। इस कमेटी में परिवहन विभाग के तकनीकी अधिकारी और पुलिस विभाग के जांच अधिकारी दोनों शामिल होंगे। विज ने स्पष्ट किया कि जांच का मकसद यह पता लगाना है कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार बस चालक था या ट्रैक्टर चालक, ताकि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल हादसों की जिम्मेदारी तय करने में मदद करेगा, बल्कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और जवाबदेह बनाएगा।

गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह सिरसा के ऐलनाबाद क्षेत्र में हरियाणा रोडवेज की बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई थी। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed