फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Roadways buses will be tracked

रोडवेज बसों की होगी ट्रैकिंग: रेलवे की तर्ज पर जान सकेंगे लोकेशन, जल्द लॉन्च होगी एप

Sun, 03 Aug 2025 08:07 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 03 Aug 2025 08:07 PM IST
सार

हरियाणा परिवहन निगम की बसों की लोकेशन भी आम लोग मोबाइल एप के माध्यम से पता कर सकेंगे। जल्द ही इसके लिए एप लॉन्च होगी जिससे बसों की लोकेशन के साथ ही निर्धारित स्थान पर पहुंचने का समय भी पता चल सकेगा।

विज्ञापन
Haryana Roadways buses will be tracked
हरियाणा रोडवेज - फोटो : संवाद

विस्तार

ट्रेन की तरह हरियाणा परिवहन निगम की बसों की लोकेशन भी आम लोग मोबाइल एप के माध्यम से पता कर सकेंगे। राज्य परिवहन निगम ने हरसेक (हरियाणा स्पेस एप्लीकेशन सेंटर) के साथ मिलकर इस योजना पर काम शुरू कर दिया है। हरसेक की मदद से जल्द जीआईएस (जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम) मैप तैयार किया जाएगा जिससे बसों की लोकेशन के साथ ही निर्धारित स्थान पर पहुंचने का समय भी पता चल सकेगा। एप के माध्यम से आम लोग बसों के बारे में जानकारी ले सकेंगे।

विज्ञापन


हरियाणा रोडवेज की करीब चार हजार बसों का संचालन होता है। राज्य परिवहन निगम की बसों की लोकेशन की जानकारी को लेकर सरकार ने 2025-26 के बजट में घोषणा की थी। निगम की बसों की लाइव लोकेशन के लिए हरसेक की मदद से जीआईएस (जियोग्राफिक इनफार्मेशन सिस्टम) और जीपीएस (ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम) से लैस सॉफ्टवेयर तैयार किया जाएगा। इसके लिए कुछ दिन पहले ही मुख्यालय ने प्रदेश के सभी 24 डिपो व सब डिपो से चलने वाली सभी बसों का ब्योरा लिया है। इसमें बसों की पंजीकरण संख्या सहित पूरी समय सारिणी नए सिरे से तैयार कराई गई है। परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार बसों की लोकेशन को लेकर पूरी योजना पर मंथन हो चुका है। अब केवल उसे धरातल पर उतारना शेष है। अगले चार माह में काम पूरा करके एप लॉन्च करने की योजना है।

विज्ञापन

एप से पता कर सकेंगे बस की लोकेशन

हरसेक की मदद से बसों में लगाए गए जीआईएस-जीपीएस के माध्यम से बसों की ट्रैकिंग होगी। हरियाणा परिवहन निगम एक एप (मोबाइल एप्लीकेशन) तैयार कराएगा। आमजन अपने मोबाइल में एप के माध्यम से बसों का नंबर, ऑनलाइन बुकिंग, बस अब तक कहां पहुंची, यह देख सकेंगे। एप पर बस का नंबर और कहां से कहां तक जाना है यह ब्योरा भरते ही बस की लोकेशन सामने आ जाएगी। यदि बस नंबर पता नहीं है तो संबंधित रूट पर चलने वाली बस की समय सारिणी के अनुसार भी बस की लोकेशन पता किया जा सकेगा। 

एनआईसी भी करेगा मदद

इस योजना पर हरसेक के साथ एनआईसी (नेशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर) भी काम करेगा। हरियाणा रोडवेज की बसों का पंजीकरण जिन जिलों में होता है वह पंजीकण नंबर भी सॉफ्टवेयर में दर्ज किए जाएंगे। इस कार्य में एनआईसी मदद करेगा।

एप लांच होने से आमजन को बसों का इंतजार नहीं करना होगा और समय की बचत होगी। इसके अलावा किसी दुर्घटना या आपात स्थिति में बस की लोकेशन तलाशने में मदद मिलेगी जिससे तुरंत राहत-बचाव कार्य भी किया जा सकेगा। -अनिल विज, परिवहन मंत्री, हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed