Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana receives 500 buses; 2 flyovers and an underpass approved for Gurugram

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा को मिलीं 500 बसें, गुरुग्राम में 2 फ्लाईओवर व अंडरपास मंजूर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में परिवहन सेवाओं को मजबूत करने के लिए 500 साधारण बसों की खरीद को मंजूरी दी गई है। गुरुग्राम में दो फ्लाईओवर और एक अंडरपास के निर्माण को भी स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुल नौ प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
रोडवेज के लिए 500 डीजल इंजन वाली नॉन एसी बसें खरीदी जाएंगी। ये सभी बसें बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप होंगी। ये बसें दिसंबर या आगामी वर्ष जनवरी से राज्य में पहुंचनी शुरू होंगी।
विज्ञापन

बस अड्डों से सामान पहुंचाने के लिए 24 ट्रकों की खरीद भी की जाएगी।

रोडवेज के डिपो और सब-डिपो के लिए एक वर्ष की आवश्यकता के अनुसार डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड की खरीद को भी मंजूरी दी गई। जींद के गांव हैबतपुर में संत शिरोमणि श्री धन्ना भगत राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए फर्नीचर की खरीद को भी स्वीकृति मिली। रोहतक स्थित स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में शिक्षक आवासों के शेष निर्माण कार्य को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पानीपत में बनेगा रेलवे ओवरब्रिज
पानीपत में जीटी रोड से डाहर होते हुए एनएच-709 तक नए रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होगा। गुरुग्राम में यातायात का दबाव कम करने के लिए तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें सेक्टर-45-46 और 51-52 के चौराहे पर एक फ्लाईओवर तथा सेक्टर-85-86 और 89-90 के चौराहे पर दूसरा फ्लाईओवर शामिल है। मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास सेक्टर-27-29 और 43-44 के चौराहे पर एक अंडरपास बनेगा।



सरकार ने 11.96 करोड़ रुपये बचाए
विभिन्न परियोजनाओं में बातचीत के बाद सरकार ने कुल 11.96 करोड़ रुपये बचाए। हाई पॉवर्ड परचेज कमेटी की बैठक में नाै एजेंडे रखे गए थे जिनकी अनुमानित लागत 351.46 करोड़ रुपये थी। तीन एजेंडों के कार्यों पर 7.40 करोड़ रुपये की बचत हुई। छह एजेंडों के कार्यों पर 4.56 करोड़ रुपये की बचत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed