फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana ranked 7th with 25 medals in Khelo India Games.

Chandigarh-Haryana News: खेलों इंडिया गेम्स में 25 पदक के साथ 7वें स्थान पर हरियाणा

विज्ञापन
आज से कुश्ती की प्रतियोगिताएं, पदक तालिका में लंबी छलांग की उम्मीद
विज्ञापन

चंडीगढ़। बिहार में चल रहे खेलों इंडिया गेम्स 2025 में शनिवार तक हरियाणा के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण सहित कुल 25 पदक जीते हैं। ऐसे में प्रदेश पदक तालिका में 7वें स्थान पर काबिज है। रविवार से शुरू होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतकर अब तालिका में लंबी छलांग लगाने की उम्मीद है। 11 से 15 मई तक चलने वाली कुश्ती प्रतियोगिताओं में कुल 21 स्वर्ण, 21 रजत और 42 कांस्य पदक दांव पर है।
चार मई 2025 से शुरू खेलों इंडिया प्रतियोगिता 15 मई तक होगी। पदक तालिका में पहले स्थान पर 71 पदक के साथ महाराष्ट्र, दूसरे स्थान पर 39 पदक के साथ कर्नाटक और तीसरे स्थान पर 23 पदक के साथ राजस्थान काबिज है। इन राज्यों के खिलाड़ियों ने क्रमश: 26, 14 और 11 स्वर्ण पदक जीते हैं। हरियाणा के 25 पदकों में छह स्वर्ण, छह रजत और 11 कांस्य पदक हैं। पदक तालिका में पड़ोसी राज्य पंजाब छह स्वर्ण सहित कुल 26 पदकों के साथ हरियाणा से ऊपर है।
विज्ञापन


किस खेल में कितने पदक
अभी तक हरियाणा के खिलाड़ियों ने आठ खेलों में 25 पदक जीते हैं। इनमें जूडो, स्वीमिंग और कबड्डी में 2-2 स्वर्ण पदक जीते हैं। वहीं, जूडो में नौ (दो रजत, छह कांस्य), स्वीमिंग में चार (दो रजत), शूटिंग में चार (एक रजत, तीन कांस्य), साइक्लिंग में एक रजत, गतका में एक कांस्य, तीरंदाजी में एक रजत व एक कांस्य पदक प्रदेश की झोली में आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed