फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Public Service Commission will conduct 49 examinations by December, competitive exam news, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा लोक सेवा आयोग दिसंबर तक कराएगा 49 परीक्षाएं

विज्ञापन
- एचपीएससी ने जारी किया परीक्षाओं की तिथियों का कैलेंडर
विज्ञापन

- स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट का शेड्यूल किया तय
अमर उजाला ब्यूरो,
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने दिसंबर-2025 तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। आयोग ने नवंबर तक आयोजित होने वाले स्क्रीनिंग टेस्ट (प्री) और सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट (मेन) की नए सिरे से तिथियां तय कर दी हैं। जारी परीक्षाओं की तिथियों के अनुसार, इस वर्ष सितंबर से दिसंबर तक 49 परीक्षाएं आयोजित कराएगा। इसमें 18 स्क्रीनिंग टेस्ट और 31 सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट से जुड़ी परीक्षाएं आयोजित कराईं जाएंगी।
एचपीएससी ने संशोधित कैलेंडर जारी किया है जिसमें 2025 में परीक्षाओं और इस बीच होने वाली भर्तियों का ब्योरा दिया गया है। असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी की परीक्षा के लिए सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट 5 अक्टूबर को होगा। असिस्टेंट प्रोफेसर गणित के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट 28 सितंबर को होगा और 7 दिसंबर को सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट का आयोजन होगा। असिस्टेंट प्रोफेसर संस्कृत, एनवायरमेंट साइंस और होम साइंस के लिए 12 अक्टूबर को स्क्रीनिंग टेस्ट होगा जबकि 14 दिसंबर को सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट होगा। इसी तरह असिस्टेंट प्रोफेसर काॅमर्स के लिए 9 नवंबर को स्क्रीनिंग टेस्ट और 21 दिसंबर को सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट होगा। इतिहास विषय के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए 14 दिसंबर को सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट की तिथि तय हुई है।
विज्ञापन


---------

इन परीक्षाओं का भी होगा आयोजन
2 नवंबर को ट्रेजरी ऑफिसर/ असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर, एडीओ (एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर) एग्रीकल्चर, असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटाॅर्नी, असिस्टेंट इंजीनियर (एई) सिविल, नगर निगम इंजीनियर सिविल व एसडीई (सब डिविजनल इंजीनियर), असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर, वैज्ञानिक ग्रुप-बी, लेक्चरर कंप्यूटर साइंस, लेक्चरर पदों में फाॅर्मेसी, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, फोरमैन इंस्ट्रक्टर के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन होगा। 15 सितंबर को लेक्चरर पदों में एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, फूड टेक्नोलाॅजी, आर्किटेक्चर के लिए सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट का आयोजन होगा। 17 सितंबर को लेक्चरर पदों के लिए इंस्ट्रूमेंटल-कंट्रोल इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल टेक्नोलाॅजी, फैशन टेक्नोलाॅजी, मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलाॅजी के लिए सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट होगा। 19 सितंबर को लेक्चरर पदों के लिए लाइब्रेरी साइंस और ऑफिस मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर साइंस एप्लीकेशन के लिए सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट होगा। 2 नवंबर को अधीक्षक (लीगल) के स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। 3 नवंबर को असिस्टेंट डायरेक्टर (डीएनए) व असिस्टेंट डायरेक्टर (लाई डिक्टेक्टर) के लिए सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट होगा। 04 नवंबर को असिस्टेंट डायरेक्टर (साइबर फॉरेसिंक) व असिस्टेंट डायरेक्टर (टाॅक्सीकाॅलोजी) के लिए सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट होगा। 06 नवंबर को एसएसओ (साइबर फॉरेसिंक) और एसएसओ (सीन ऑफ क्राइम) के लिए सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट के आयोजन की तिथि तय है। 7 नवंबर को एसएसओ (डाक्यूमेंट) और एसएसओ (फिजिक्स) के लिए सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट होगा। 8 नवंबर को एसएसओ (टाॅक्सीकोलाॅजी) और एसएसओ (एनडीपीएस) के लिए सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed