फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Police won 18 medals including six gold and nine silver in World Police and Fire Games 2025

वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025: खेलों में भी हरियाणा पुलिस का दबदबा, छह स्वर्ण, नौ रजत समेत 18 पदक जीते

Thu, 17 Jul 2025 03:38 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 17 Jul 2025 03:38 PM IST
सार

27 जून से 6 जुलाई 2025 तक अमेरिका के बर्मिंघम, अलबामा में आयोजित प्रतियोगिता में कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, तैराकी और ट्रैक एंड फील्ड जैसी स्पर्धाओं में हरियाणा पुलिस के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य पदक जीते हैं।

विज्ञापन
Haryana Police won 18 medals including six gold and nine silver in World Police and Fire Games 2025
haryana police - फोटो : फाइल

विस्तार

विश्व पुलिस एंड फायर खेल-2025 में हरियाणा पुलिस के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश और विभाग का नाम रोशन किया है। 27 जून से 6 जुलाई 2025 तक अमेरिका के बर्मिंघम, अलबामा में आयोजित प्रतियोगिता में कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, तैराकी और ट्रैक एंड फील्ड जैसी स्पर्धाओं में हरियाणा पुलिस के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य पदक जीते हैं। हरियाणा पुलिस महानिदेशक ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस के जवानों ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे न केवल कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं, बल्कि खेलों में भी अपनी मेहनत और प्रतिबद्धता से विश्व स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। यह उपलब्धि विभागीय खेल संस्कृति को और सशक्त बनाएगी और अन्य कर्मियों को भी खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन खिलाड़ियों को भविष्य में बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और प्रोत्साहन दिया जाए ताकि वे आगामी आयोजनों में और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन


विभिन्न स्पर्धाओं में हरियाणा पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन
विश्व खेलों में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए डीएसपी प्रदीप कुमार ने कुश्ती में रजत और कांस्य पदक हासिल किए। सीआईडी से इंस्पेक्टर अनीश ने रिस्ट रेसलिंग में स्वर्ण पदक जीता है। सीएसओ मधुबन में तैनात इंस्पेक्टर निर्मला ने कुश्ती तथा डबवाली युनिट से इंस्पेक्टर नवीन मोर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सीएसओ मधुबन मे तैनात एएसआई निर्मला तथा एएसआई संतोष ने भी कुश्ती और रिस्ट रेसलिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत और स्वर्ण पदक प्राप्त किए। कैथल से इंस्पेक्टर सुरेंदर ने रिस्ट रेसलिंग में रजत पदक प्राप्त किया। पांचवीं बटालियन एचएपी से हेड कॉन्स्टेबल संजीत ने बॉक्सिंग स्वर्ण जबकि 5वीं बटालियन एचएपी से एसआई जगबीर ने आर्म रेसलिंग तथा चौथी बटालियन एचएपी एएसआई दलजीत ने रिस्ट रेसलिंग में कांस्य पदक जीता। इसी प्रकार, गुरुग्राम से एसआई राजबीर ने पावरलिफ्टिंग में रजत (बेंच प्रेस) और कांस्य (पुश पुल) पदक जीते। हरियाणा पुलिस अकादमी से महिला हैड कांस्टेबल सुदेश ने बॉक्सिंग में रजत और सीएसओ मधुबन से कांस्टेबल रितु ने तैराकी में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉवरलिफ्टिंग में कांस्य पदक
हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी दीपक गहलावत ने पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर हरियाणा और भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया। हालांकि वे इन दिनों प्रतिनियुक्ति पर केन्द्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसी प्रकार सीआईएसएफ यूनिट से प्रतिनियुक्ति पर एचएपी मधुबन में तैनात इंस्पेक्टर सत्यवान ने रेसलिंग में रजत पदक जीता है।  


वर्ल्ड पुलिस गेम्स 2023 में भी रहा हरियाणा का दबदबा
साल 2023 और 2025 के वल्र्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में हरियाणा पुलिस के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तुलना करने पर यह स्पष्ट होता है कि हरियाणा पुलिस लगातार अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर उत्कृष्टता की नई मिसालें कायम कर रही है। वर्ष 2023 में कनाडा के विन्निपेग में आयोजित प्रतियोगिता में हरियाणा पुलिस ने कुल 14 पदक हासिल किए थे, जबकि वर्ष 2025 में अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित इस प्रतियोगिता में 18 पदक जीतकर पदक संख्या में वृद्धि दर्ज की। यह हरियाणा पुलिस की खेल संस्कृति, खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत और विभाग द्वारा प्रदान किए जा रहे प्रशिक्षण व प्रोत्साहन का परिणाम है, जो राज्य को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर लगातार मजबूत बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed