फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana police came into action after CM's strictness.

Chandigarh-Haryana News: सीएम की सख्ती के बाद हरकत में आई हरियाणा पुलिस

विज्ञापन
दो शराब ठेकेदारों की हत्या के बाद डीजीपी को फील्ड में उतरना पड़ा
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश में गैंगस्टरों की दहशत के कारण शराब कारोबार से व्यापारी पीछे हटने लगे हैं। ठेके की बोली लगाने पर खुलेआम जान से मारने की धमकी मिलने और दो ठेकेदारों की हत्या के बाद कारोबारी खौफजदा हैं। अभी तक दहशत के बीच प्रदेश के विभिन्न जिलों में तकरीबन 300 ठेकों के खरीदार नहीं मिले हैं। प्रदेश में दो शराब ठेकेदारों की हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों के पेंच कसे। इसके बाद ही हरियाणा पुलिस सक्रिय हुई। इसके बाद से दो जगह पुलिस की बदमाशों से मुठभेठ हुई। तीन लाख के इनामी गैंगस्टर रोमिल को ढेर करने के साथ पुलिस ने चार बदमाशों को भी दबोचा है।

प्रदेश के शराब ठेकों में बोली लगाने पर ठेकेदारों को लगातार गैंगस्टरों से धमकियां मिल रही थीं। इस बीच 13 जून को शाहबाद में शराब कारोबारी शांतनु की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठने लगे थे। विपक्ष ने भी सरकार के खिलाफ तीखे बयान जारी किए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 18 जून को पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकर करते हुए सख्त लहजे में बदमाशों को शिकंजा कसने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद 22 जून को जींद के खरकरामजी गांव में शराब ठेकेदार वीरेंद्र उर्फ बिंद्र की हत्या कर दी गई। एक और शराब ठेकेदार की हत्या से हरियाणा पुलिस पर दबाव बढ़ गया। इसके बाद पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर को फील्ड में उतरना पड़ा। 22 जून को शत्रुजीत कपूर जींद पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। हालांकि जींद के डीएसपी जितेंद्र राणा ने दावा किया कि विरेंद्र की हत्या आपसी रंजिश के कारण हुई है। वहीं, विरेंद्र की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मंगलवार सुबह पहले गैंगस्टर रोमिल को मुठभेड़ में ढेर किया। इसके बाद सोनीपत के गांव राठधना के पास मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed