{"_id":"695608fbcaf74f6a170041fe","slug":"haryana-newly-appointed-director-general-of-police-ajay-singhal-assumes-charge-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana DGP: नवनियुक्त महानिदेशक अजय सिंघल ने संभाला कार्यभार, पिता का आशीर्वाद लेकर बैठे कुर्सी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana DGP: नवनियुक्त महानिदेशक अजय सिंघल ने संभाला कार्यभार, पिता का आशीर्वाद लेकर बैठे कुर्सी पर
Thu, 01 Jan 2026 04:57 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 01 Jan 2026 04:57 PM IST
सार
डीजीपी ने कहा कि वे पुलिस वेलफेयर के लिए काम करेंगे। वे कोशिश करेंगे कि आगे से किसी पुलिस कर्मी की बेटी की शादी है तो उसको वेलफेयर से पांच लाख रुपये दिए जाएं।
विज्ञापन
पदभार संभालने से पहले पिता का आशीर्वाद लेते डीजीपी अजय सिंघल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने गुरुवार को पंचकूला में अपना कार्यभार संभाला। सेक्टर 6 स्थित हरियाणा पुलिस मुख्यालय में अजय सिंघल ने सलामी ली।
नवनियुक्त डीजीपी अजय सिंघल ने पदभार ग्रहण करने से पूर्व अपने 85 वर्षीय पिता ओमप्रकाश सिंघल को सम्मानपूर्वक कुर्सी पर बैठाया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। यह दृश्य उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अत्यंत भावुक एवं प्रेरक बन गया।
इस अवसर पर डीजीपी ने कहा कि वे पुलिस वेलफेयर के लिए काम करेंगे। वे कोशिश करेंगे कि आगे से किसी पुलिस कर्मी की बेटी की शादी है तो उसको वेलफेयर से पांच लाख रुपये दिए जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के मेंटल हेल्थ के लिए कोशिश की जा रही है कि सप्ताह में एक छुट्टी दी जाए।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के मामले में डीजीपी ने कहा कि वे सुनिश्चित करेंगे कि ऐसे भ्रष्टाचारी विभाग में ना रहें। जो भी ऐसे मामले में पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सिंघल ने कहा कि रोडसेफ्टी, महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस होगा। हरियाणा में ऑपरेशन हॉटस्पॉट जारी रहेगा। विपक्ष के आपराधिक गतिविधियां बढ़ने के बयान पर डीजीपी ने कहा कि अगर ऐसी कोई दिक्कत होती तो हरियाणा की जीडीपी कैसे बढ़ती और हरियाणा के लोग इतने खुशहाल कैसे होते।
उन्होंने कहा कि जो आतंक फैला रहा वो आतंकवादी है, मगर ये कानून के तहत धाराओं में तब्दील नहीं किया जा सकता है। उन्होंने रोहिंग्या शरणार्थियों को बड़ी चुनौती बताया कि इस पर काम जारी है, पुलिस अलर्ट मोड़ पर है।