फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Mayor, Municipal Council Chairman and members took oath in Panchkula

Haryana: नवचयनित मेयर, नगर पालिका परिषद चेयरमैन और सदस्यों ने ली शपथ, सीएम ने किया ई-पोर्टल का शुभारंभ

Tue, 25 Mar 2025 12:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 25 Mar 2025 12:54 PM IST
सार

हरियाणा में 10 मेयर, 28 नगर पालिका परिषद के चेयरमैन सहित 687 सदस्य बने हैं। इनमें 9 मेयर पद पर भाजपा और एक पद पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है। वहीं, 10 में 7 मेयर महिला बनीं हैं। 

विज्ञापन
Haryana Mayor, Municipal Council Chairman and members took oath in Panchkula
पंचकूला में मेयर शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में पहली बार मेयर, नगर पालिका चेयरमैन और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले अंबाला की मेयर सैलजा सचदेवा ने शपथ ली। इससे पहले निगम और परिषद में जिले के डिप्टी कमिश्नर शपथ ग्रहण करवा देते थे।
विज्ञापन


पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पालिका के कार्यों में सरलता लाने के लिए एक ई पोर्टल का शुभारंभ किया। इसके साथ नगर पालिका के लिए 587 करोड़ रूपये की राशि भी जारी किया। सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की धरती पानीपत से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत किया था। आज मेयर, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में सबसे ज्यादा महिलाएं चुनकर आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रतिनिधियों के सामने सीएम ने उठाया नशे का मुद्दा

मुख्यमंत्री सैनी ने सभी नव नियुक्त जनप्रतिनिधियों को नशे की विकटता और उसके प्रति एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया है। सीएम सैनी ने कहा कि कई बार महिलाओं उनके पास आकर बताती हैं कि उनके वार्ड में नशा बिक रहा है। इस तरह नशे की चपेट में आने वाले युवाओं की जिंदगी और उनके परिवार भी पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है। नशे के खिलाफ सभी को मिलकर एकजुटता अभियान चलाना चाहिए। इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से मानस पोर्टल भी शुरू किया गया है। जिस पर नशा बेचने वालों की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाती है। इस पोर्टल की निगरानी खुद देश के गृहमंत्री अमित शाह करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed