फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana is proving to be the main engine of economic development of the country: Saini

हरियाणा देश के आर्थिक विकास का प्रमुख इंजन साबित हो रहा : सैनी

विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

जापान में सीएम सैनी ने की बुलेट ट्रेन यात्रा, हरियाणा पैवेलियन का उद्घाटन किया

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जापान यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह समेत हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने शिंकानसेन-ओसाका बुलेट ट्रेन से यात्रा की। इसके बाद सीएम सैनी ने ओसाका में चल रहे वर्ल्ड एक्सपो-2025 में हरियाणा पैवेलियन का उद्घाटन करते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि हरियाणा देश के क्षेत्रफल का मात्र 1.34 फीसदी व जनसंख्या का 2.09 फीसदी हिस्सा होने के बावजूद भारत के आर्थिक विकास का एक प्रमुख इंजन साबित हो रहा है। राज्य उद्योगों को लॉजिस्टिक सुविधा देने में देश में दूसरे व उत्तर भारत में पहले स्थान पर है। विश्व की 400 फॉरच्यून कंपनियों के कार्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित हैं।


सीएम ने कहा कि देश की सड़कों पर दौड़ने वाली हर दूसरी कार हरियाणा में बनती है। देश के 52 प्रतिशत ट्रैक्टरों का निर्माण भी राज्य में होता है। केंद्रीय खाद्यान्न भण्डार में योगदान देने में हरियाणा का दूसरा स्थान और ओलंपिक व अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पदक जीतने वाला राज्य है। राज्य सरकार ने औद्योगिक विकास को गति देने के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का एक इको-सिस्टम तैयार किया है। सरकार स्टार्टअप और एमएसएमई को बढ़ावा दे रही है। 11 वर्षों में प्रदेश में 7 लाख 66 हजार सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग लगे हैं और इनमें 39 लाख लोगों को रोजगार मिला है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हरियाणा देश में स्टार्टअप की संख्या में 7वें बड़े राज्य के रूप में उभरा है। वर्तमान में 9 हजार 500 मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स हैं। प्रदेश में स्टार्टअप्स की संख्या को तीन गुणा करने का लक्ष्य रखा है। हाल ही में 22 स्टार्टअप्स को 1 करोड़ 14 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है। स्टार्टअप को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए सरकार दो हजार करोड़ रुपये का फंड ऑफ फंड्स भी स्थापित करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जापान में दिखा हरियाणवी संस्कृति का जलवा
ओसाका शहर में चल रहे वर्ल्ड एक्सपो-2025 में भारत मंडपम में हरियाणा पैवेलियन दुनियाभर से पहुंच रहे आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहां कलाकारों ने हरियाणवी वेशभूषा में परंपरागत तरीके से सीएम व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। पैवेलियन में राज्य की ग्रामीण संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों, औद्योगिक प्रगति और आधुनिक विकास यात्रा को वीआर (वर्चुअल रियलिटी) टेक्नोलॉजी के माध्यम से दिखाया जा रहा है। जापान के लोग इस तकनीक की मदद से हरियाणा के ऐतिहासिक स्थलों और पुरातात्विक स्थलों का वर्चुअल अनुभव लेकर हरियाणा की भूमि के वैभव और विविधता से रूबरू हो रहे हैं। विदेशी आगंतुक हरियाणा की पारंपरिक पोशाकें पहनकर फोटो सेशन करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed