{"_id":"67908f2ab01adfdd0e0bb9b8","slug":"haryana-government-will-fill-50-thousand-posts-of-group-c-d-this-year-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: ग्रुप सी-डी के 50 हजार पद इसी साल भरेगी सैनी सरकार, मुख्य सचिव ने विभागों से मांगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: ग्रुप सी-डी के 50 हजार पद इसी साल भरेगी सैनी सरकार, मुख्य सचिव ने विभागों से मांगा ब्योरा
Wed, 22 Jan 2025 11:54 AM IST
निवेदिता वर्मा
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:54 AM IST
सार
भाजपा सरकार के संकल्प पत्र में पांच साल में 2 लाख खाली पड़े पदों पर भर्तियों का वादा किया गया है। प्रत्येक साल 50 हजार पदों को भरने की तैयारी है। अब सरकार अपने वादे को निभाने के लिए जुट गई है।
विज्ञापन
नायब सिंह सैनी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) के माध्यम से इसी साल 50 हजार से अधिक पदों को भरने का लक्ष्य रखा है। मुख्य सचिव डाॅ. विवेक जोशी ने इसके लिए विभिन्न विभागों से खाली पदों का ब्योरा मंगवाया है।
अभी तक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास अलग-अलग विभागों से करीब 10 हजार पदों की मांग पहुंच चुकी है। इनमें 5600 सिपाहियों के पद व 750 पद स्वास्थ्य विभाग के हैं। सबसे अधिक भर्तियां शिक्षा विभाग में होनी हैं।
भाजपा सरकार के संकल्प पत्र में पांच साल में 2 लाख खाली पड़े पदों पर भर्तियों का वादा किया गया है। प्रत्येक साल 50 हजार पदों को भरने की तैयारी है। अब सरकार अपने वादे को निभाने के लिए जुट गई है। आयोग के सदस्य भपूेंद्र सिंह का कहना है कि अभी विभागों से जानकारी मांगी गई है। सभी का डाटा आने पर इसे कंपाइल किया जाएगा। सीईटी होने के बाद पदों की मांग बढ़ने की संभावना है और इसी के बाद उनको विज्ञापित किया जाएगा।