फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana government filed complaint against Arvind Kejriwal in Sonipat court

केजरीवाल के खिलाफ केस दायर: सोनीपत कोर्ट ने किया तलब, इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

Wed, 29 Jan 2025 09:01 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 29 Jan 2025 09:01 PM IST
सार

आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के यमुना में जहर वाले बयान पर हरियाणा सरकार ने आपत्ति जताते हुए केजरीवाल के खिलाफ खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जल सेवा प्रभाग के कार्यकारी अभियंता सोनीपत जिला अदालत में केजरीवाल के खिलाफ  आपदा प्रबंधन की विभिन्न धाराओं के तहत शिकायत दी है। 

विज्ञापन
Haryana government filed complaint against Arvind Kejriwal in Sonipat court
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : PTI

विस्तार

हरियाणा सरकार ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के यमुना में जहर मिलाने के दिए बयान के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बुधवार को सोनीपत की सीजेएम की अदालत में केजरीवाल के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 2 (डी ) और 54 के तहत केस दायर किया है। अदालत ने राज्य सरकार की याचिका स्वीकार कर केजरीवाल को नोटिस भेज उन्हें 17 फरवरी को तलब कर लिया है। सीजेएम सोनीपत की अदालत ने यह भी कहा है कि यदि केजरीवाल 17 फरवरी को उपस्थित नहीं होते हैं तो यह माना जाएगा कि उन्हें मामले में कुछ नहीं कहना और आगे की कार्यवाही कानून के अनुसार की जाएगी।

विज्ञापन


राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से राई जल सेवा प्रभाग के कार्यकारी अभियंता आशीष कौशिक ने सोनीपत के अदालत में केस दायर किया है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया, 28 जनवरी को यमुना नदी से सटे आसपास के गांवों के लोगों की एक भीड़ सिंचाई विभाग के परिसर में एकत्र हुई और पूछताछ करने लगी कि हरियाणा सरकार ने यमुना नदी में जहर क्यों डाला है। इस जहर से कई लोगों और जानवरों की मौत हो सकती है। जब लोगों से पूछा गया कि उनकी जानकारी का स्रोत क्या है। इस पर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो क्लिप दिखाई, जिसमें अरविंद केजरीवाल यह बयान देते नजर आ रहे थे कि हरियाणा सरकार ने यमुना नदी के पानी में जहर मिला दिया है।
विज्ञापन


वीडियो में वह आगे कहते हुए दिख रहे हैं कि दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों की सतर्कता की वजह से इसकी जानकारी मिल गई और दिल्ली के कई निवासियों की जान बचाई है। शिकायतकर्ता ने भीड़ को शांत किया और उन्हें आश्वासन दिया कि वायरल वीडियो में जिस तरह का दावा किया जा रहा है, वैसा कुछ भी नहीं हुआ है और यह बिल्कुल गलत बयान है। उसके बाद भीड़ शांत हुई और लोग वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीएम मोदी और हरियाणा सरकार ने किया पलटवार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार को केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आप-दा लोग हार के डर से हताश हो गए हैं और गलत आरोप लगा रहे हैं। दिल्ली के करतार नगर में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा के लोगों पर झूठे और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगा रहे हैं। हरियाणा क्या दिल्ली से अलग है? क्या वहां के लोगों के रिश्तेदार और बच्चे दिल्ली में नहीं रहते? क्या वे अपने ही लोगों के लिए पानी में जहर मिलाएंगे? 

केजरीवाल का बयान राजनीतिक स्टंट
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल के बयान को राजनीतिक स्टंट करार दिया और कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव से पहले जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

आप का भाजपा पर पलटवार
आप ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया था कि वह जानबूझकर यमुना में औद्योगिक कचरा बहा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार दिल्ली के लोगों को मारने के लिए यमुना में जहर मिला रही है। इस पानी को पीने से कई लोगों की जान जा सकती है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी भाजपा पर पानी की आपूर्ति बाधित करने का आरोप लगाया और कहा कि दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में हार के डर से भाजपा गंदी राजनीति कर रही है।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट
केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, भाजपा वाले हरियाणा में पानी में जहर मिला रहे हैं और इसे दिल्ली भेज रहे हैं। अगर दिल्ली के लोग यह पानी पी लें, तो कई लोगों की मौत हो सकती है। क्या इससे घिनौनी हरकत कुछ और हो सकती है? दिल्ली में कई इलाकों में जल आपूर्ति प्रभावित होने के बाद यह विवाद और तेज हो गया है। हालांकि, हरियाणा सरकार ने साफ किया है कि वह दिल्ली को शुद्ध और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed