फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana DGP OP Singh message on Haryana Day

हरियाणा दिवस: डीजीपी ओपी सिंह ने दिया संदेश...बच्चे राष्ट्र की धरोहर हैं, उन्हें दिशा और सुरक्षा दोनों दें

Sat, 01 Nov 2025 08:54 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 Nov 2025 08:54 AM IST
सार

डीजीपी ने साइबर सुरक्षा को लेकर भी सावधान किया। उन्होंने कहा कि इंटरनेट सीखने और जुड़ने का सशक्त माध्यम है, लेकिन आज इसके दायरे में ठग और अपराधी भी सक्रिय हैं। इसलिए बच्चों को स्क्रीन से हटाकर असली दुनिया से जोड़ना जरूरी है।

विज्ञापन
Haryana DGP OP Singh message on Haryana Day
ओपी सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के स्थापना दिवस के अवसर पर डीजीपी ओपी सिंह ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पत्र के माध्यम से अपने संदेश में उन्होंने कहा कि सुरक्षा, सहयोग, निष्पक्षता और न्याय हरियाणा पुलिस की मूल प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना ही पुलिस का सबसे बड़ा संकल्प है।
विज्ञापन


डीजीपी सिंह ने अपने संबोधन में प्रदेश के माता-पिता से विशेष रूप से बच्चों की परवरिश और जिम्मेदारी पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि बच्चे आपके कहे से नहीं, बल्कि आपको देखकर सीखते हैं। इसलिए वे सब न करें जो आप उन्हें करते नहीं देखना चाहते। उन्होंने कहा कि बच्चों की बातों को ध्यान से सुनें, जो सही है उसकी सराहना करें और जो गलत है उसे अनदेखा करें, क्योंकि ध्यान न मिलने पर बच्चे स्वयं गलत चीजों से दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बच्चों को नई चीजें करने के लिए प्रेरित करें। इस प्रक्रिया में गलतियां होंगी, निराशा भी मिलेगी, लेकिन यही सीखने का असली तरीका है। उन्होंने कहा कि जीवन का उद्देश्य उन कामों में श्रेष्ठ बनना है जिनमें हम अच्छे हैं। समाज को ऐसे प्रॉब्लम सॉल्वर और वैल्यू क्रिएटर लोगों की जरूरत है, जो व्यवस्था को मजबूत बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने साइबर सुरक्षा को लेकर भी सावधान किया। उन्होंने कहा कि इंटरनेट सीखने और जुड़ने का सशक्त माध्यम है, लेकिन आज इसके दायरे में ठग और अपराधी भी सक्रिय हैं। इसलिए बच्चों को स्क्रीन से हटाकर असली दुनिया से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चे खेल-कूद, संगीत और सामूहिक गतिविधियों में हिस्सा लें, ताकि उनमें टीमवर्क और आत्मविश्वास विकसित हो।

सिंह ने कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए वही सावधानी बरतें जो आप असल जीवन में बरतते हैं। डरने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि सरकारी संस्थान नियम से काम करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई चीज़ नहीं होती। अगर किसी को शक हो तो तुरंत 1930 या 112 पर फोन करें।

डीजीपी सिंह ने बच्चों को ड्रग्स और गैंगस्टर संस्कृति से बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि माता-पिता रोज़ बच्चों से इस विषय पर बात करें और समझाएं। सचिन तेंदुलकर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सही बात को बिना धैर्य खोए बार-बार कहना ही सबसे बड़ा योगदान है। जैसे एक शाकाहारी परिवार अपनी जीवनशैली से बच्चों को मांसाहार से दूर रखता है, वैसे ही ड्रग्स के खिलाफ़ वैसी ही परंपरा बनानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बच्चों को हमेशा सकारात्मक सोचने के लिए प्रेरित करें। उन्हें यह सोचने के लिए कहें कि आने वाले पांच वर्षों में वे क्या अच्छा कर सकते हैं और उसकी दिशा में लगन से काम करें।


डीजीपी ओपी सिंह ने अंत में कहा कि जीवन में मुश्किलें आती-जाती रहती हैं, लेकिन हौसला बनाए रखना जरूरी है। जैसे आंधी-तूफ़ान से बचाव के लिए खिड़कियां-दरवाजे बंद किए जाते हैं, वैसे ही धैर्य रखकर हर संकट का सामना किया जा सकता है।

डीजीपी ने अपने संदेश का समापन करते हुए उन्होंने कहा कि आप सुरक्षित रहें, यही हमारा लक्ष्य है। जय हिंद, जय हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed