फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana CM Saini celebrated Diwali with elderly in Ladwa old age home and children in orphanage

Haryana: सीएम सैनी ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों और अनाथ आश्रम में बच्चों के साथ मनाई दीपावली, कही ये बात

Thu, 31 Oct 2024 09:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 31 Oct 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
Haryana CM Saini celebrated Diwali with elderly in Ladwa old age home and children in  orphanage
सीएम सैनी ने बुजुर्गों और बच्चों के साथ मनाई दिवाली - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज दीपावली पर्व पर  लाडवा स्थित बाबा बंसीवाला वृद्ध आश्रम और साक्षी बालकुंज आश्रम में जाकर बुजुर्गों व बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। उन्होंने इस मौके पर बुजुर्गों व बच्चों को मिठाई खिलाकर दीपवाली पर्व की शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सबसे पहले लाडवा स्थित बाबा बंसीवाला वृद्ध आश्रम में जाकर प्रांगण में माथा टेका। उन्होंने इस मौके पर बुजुर्गों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपका आर्शीवाद लेने आया हूं और आप लोगों के बीच आकर मुझे बेहद खुशी हुई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम आज के दिन अयोध्या वापस लौटे थे और इस अवसर के उपलक्ष्य में दीपावली पर्व मनाया जाता है। अयोध्या में श्री राम का भव्य मंदिर बनाया गया है और उसे भव्य तरीके से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस मौके पर बुजुर्गों से यहां पर उनके रहने खाने के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष कुछ वृद्धजनो ने बुढ़ापा पेंशन लगवाने और आयुष्मान कार्ड बनवाने बारे आग्रह किया। 
 

मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित उपायुक्त को तुरंत पेंशन व आयुष्मान कार्ड बनाने से संबंधित कार्रवाई कर बुजुर्गों की समस्या को हल करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस पावन पर्व के अवसर पर उन्हें जो आशीर्वाद इन बुजुर्गों से मिला हैं, वे अपने आप को इसके लिए सौभाग्यशाली मानते हैं। इसके उपरांत मुख्यमंत्री लाडवा स्थित  साक्षी बालकुंज आश्रम पंहुचे। यहां पर उन्होंने आश्रम में रह रहे बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अपना आशीर्वाद दिया। 
 

उन्होंने बच्चों को पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने बारे कहा। उन्होंने कहा कि मेहनत करके ही लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने आश्रम के संचालक से बच्चों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। बाल आश्रम के संचालक ने बताया कि यहां पर 15 बच्चे रह रहे हैं और उनको सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।

 

बुजुर्गों व बच्चों ने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर काफी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री दीपावली पर्व पर यहां पहुंचे और उनके साथ खुशियां साझा की हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री बाबैन स्थित किसान विश्राम गृह पहुंचे और यहां पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और अन्य गणमान्य लोगों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहनाकर मुख्यमंत्री का भव्य अभिनंदन भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व अन्य का कुशलक्षेम भी पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed