फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana CM Nayab Singh Saini takes major action against irregularities in the millet procurement process

Haryana: बाजरा खरीद प्रक्रिया में गड़बड़ी पर सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा एक्शन, मंडियों के अधिकारी सस्पेंड

Fri, 24 Oct 2025 09:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 24 Oct 2025 09:04 PM IST
सार

नई अनाज मंडी कनीना के सचिव-सह-ईओ मनोज पराशर तथा अनाज मंडी, कोसली के सचिव-सह-ईओ नरेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है।

विज्ञापन
Haryana CM Nayab Singh Saini takes major action against irregularities in the millet procurement process
सीएम नायब सिंह सैनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

बाजरा खरीद प्रक्रिया में गड़बड़ी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ी कार्रवाई की है। कनीना और कोसली मंडियों के अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। करनाल में भी फर्जी गेट पास जारी करने पर तीन अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नई अनाज मंडी, कनीना और अनाज मंडी, कोसली में ई-खरीद पोर्टल और मार्केट कमेटी के एच-रजिस्टर की ऑक्शन में अंतर की शिकायत मिली थी। दोनों मंडियों में गेट पास जारी करने की प्रक्रिया में भी अनियमितताएं मिली थी। 
विज्ञापन


नई अनाज मंडी कनीना के सचिव-सह-ईओ मनोज पराशर तथा अनाज मंडी, कोसली के सचिव-सह-ईओ नरेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। करनाल में अलग-अलग आईपी का इस्तेमाल करके फर्जी गेट पास जारी करने की शिकायतें थी। मार्केट कमेटी, करनाल के मंडी सुपरवाइजर हरदीप व अश्वनी तथा ऑक्शन रिकॉर्डर सतबीर को भी तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed