फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Cabinet meeting under chairmanship of CM Naib Singh Saini

लाडो लक्ष्मी योजना लागू: हरियाणा की महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये, सीएम ने किया एलान; इस दिन से होगी खटाखट

Thu, 28 Aug 2025 03:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 28 Aug 2025 03:40 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट की बैठक में एक ही एजेंडा रखा गया था। महिलाओं के सामाजिक सुरक्षा सम्मान के लिए योजना लागू की जाएगी।

विज्ञापन
Haryana Cabinet meeting under chairmanship of CM Naib Singh Saini
हरियाणा कैबिनेट की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में दीन दयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना लागू करने की घोषणा कर दी गई है। योजना 25 सितंबर से लागू होगी। सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसका एलान किया गया। 
विज्ञापन


पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर होगा शुभारंभ

कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में सीएम सैनी ने कहा कि कैबिनेट ने महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने का निर्णय लिया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर 2025 से इस योजना का शुभारम्भ होगा। 



सीएम ने बताया कि इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। 25 सितंबर को हरियाणा की 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसमें विवाहित और अविवाहित दोनों ही तरह की महिलाओं को लाभ मिलेगा। 

पहले चरण में, उन परिवारों को शामिल किया गया है, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है। आने वाले समय में, चरणबद्ध तरीके से अन्य आय समूह को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए अविवाहित महिला का या विवाहित महिला के पति का हरियाणा में पिछले 15 साल से मूल निवासी होना अनिवार्य होगा। 

यह भी पढ़ें: Haryana Assembly: कड़े तेवर वाले विपक्ष की धार कुंद कर गए सीएम सैनी, शोर-शराबे के बीच की बड़ी घोषणाएं

परिवार में महिलाओं की संख्या पर प्रतिबंध नहीं

इस योजना के तहत एक परिवार में महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। यदि एक परिवार में तीन महिलाएं हैं, तो उन तीनों महिलाओं को लाभ मिलेगा। 

सीएम ने कहा कि सरकार द्वारा पहले से चलाई जा रही ऐसी नाै योजनाओं, जिनमें आवेदिका को पहले से ही अधिक राशि की पेंशन का लाभ मिल रहा है, उन्हें लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।  स्टेज 3 और 4 कैंसर पीड़ित मरीजों (महिलाओं),सूचीबद्ध 54 दुर्लभ बीमारियों, हीमोफिलिया, थैलेसिलमिया और स्किन  सेल से पीड़ित मरीजों को पहले से पेंशन मिल रही है। इन महिलाओं को इस योजना का भी अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा। 

जिस दिन कोई अविवाहित लाभार्थी 45 वर्ष की आयु पूरा करेगी उस दिन वे ऑटोमैटिक विधवा और निराश्रित महिला वित्तीय सहायता योजना के लिए पात्र हों जाएंगी। जिस दिन लाभार्थी महिला 60 वर्ष की आयु की होगी, उस दिन वे ऑटोमैटिक वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन योजना के लिए पात्र हो जाएगी। 

सीएम ने कहा कि हमारा अनुमान है कि पहले चरण में लगभग 19-20 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। आने वाले 6 या 7 दिनों में योजना की गजट नोटिफिकेशन कर देंगे। साथ ही एक ऐप भी लॉन्च करेंगे, जिसके जरिए पात्र लाभार्थी महिलाएं घर बैठे ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। 

हर संभावित पात्र महिला को हम एसएमएस करेंगे कि आप उस ऐप पर आवेदन कर दें। सभी पात्र महिलाओं की सूची सभी पंचायत और वार्डों में प्रकाशित की जाएगी। सभी ग्राम सभाओं और वार्ड सभाओं को सूची पर कोई भी आपत्ति दर्ज करने का अधिकार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूपेंद्र हुड्डा बोले-क्या एक साल का एरियर देगी सरकार

लाडो लक्ष्मी योजना पर मुख्यमंत्री की घोषणा पर भूपेंद्र हुड्डा ने पूछा कि क्या लगभग एक वर्ष की देरी का एरियर सरकार देगी। सरकार ने पहले सभी महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन अब सरकार ने महिलाओं की श्रेणी निर्धारित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed