फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Cabinet meeting today CM Naib Saini budget session

Haryana Cabinet: कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले, सीएम ने दी जानकारी; वन्य जीव संरक्षण नियमों को मिली मंजूरी

Tue, 04 Feb 2025 11:20 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 04 Feb 2025 11:20 AM IST
सार

कैबिनेट ने विलेज कॉमन लैंड एक्ट 1961 में संशोधन को मंजूरी दी है। इसके तहत जिन लोगों के मकान 20 वर्षों से अधिक समय से पंचायत की जमीन पर बने हैं, उन्हें कलेक्टर रेट पर मालिकाना हक देने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Haryana Cabinet meeting today CM Naib Saini budget session
हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग - फोटो : PTI

विस्तार

हरियाणा कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बैठक के बाद प्रेसवार्ता कर लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। कैबिनेट ने हरियाणा वन्य जीव संरक्षण नियम को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वन्य जीव से संबंधित परमिट प्राप्त करने के लिए नए नियम बनाए गए हैं, जिससे सरल प्रक्रिया के तहत परमिट जारी किए जा सकें।

विज्ञापन


आढ़तियों को मिलेगी राहत
रबी खरीद सीजन 2024-25 के दौरान हुए नुकसान को लेकर सरकार ने आढ़तियों को राहत देने का फैसला किया है। इस नुकसान की भरपाई के लिए 3 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है।
विज्ञापन


विलेज कॉमन लैंड 1961 संशोधन को मंजूरी
कैबिनेट ने विलेज कॉमन लैंड एक्ट 1961 में संशोधन को मंजूरी दी है। इसके तहत जिन लोगों के मकान 20 वर्षों से अधिक समय से पंचायत की जमीन पर बने हैं, उन्हें कलेक्टर रेट पर मालिकाना हक देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


500 वर्ग गज तक की जमीन मिलेगी कलेक्टर रेट पर
संशोधन के तहत 500 वर्ग गज तक की भूमि को मार्केट कलेक्टर रेट पर दिए जाने का फैसला किया गया है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।




इसके अलावा कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।  हरियाणा लाजिस्टिक वेयरहाऊसिंग रिटेल नीति और  हरियाणा वन्य जीव संरक्षण नियम 2024 पर भी बैठक में चर्चा होगी। इसके अलावा रबी खरीद सीजन 2024-25 के दौरान गेहूं की कमी से जुड़े एजेंडें, सिरसा में कुछ गांवों की पंचायती जमीन से जुड़े मामले और हरियाणा ग्राम शामलात भूमि अधिनियम 1961 में संशोधन भी कैबिनेट की बैठक में रखे जाएंगे।

वहीं बैठक के बाद भाजपा के प्रभारी सतीश पूनिया अनिल विज से मिलने पहुंचे। दोनों की मुलाकात हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अनिल विज के कार्यालय में हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed