फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana BJP SC Morcha to interact with people in Bihar

Chandigarh-Haryana News: बिहार में जनता से संवाद करेगा हरियाणा भाजपा एससी मोर्चा

विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


- मोर्चा की 13 सदस्यीय टीम 10 दिन बिहार प्रवास पर रहेगी


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एससी बहुल क्षेत्रों पर विशेष फोकस कर रही है। इसके तहत हरियाणा भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता के नेतृत्व में 13 सदस्यीय टीम 10 दिनों तक बिहार प्रवास पर रहेगी। जल्द ही यह प्रवास शुरू होगा।


जरावता ने बताया कि टीम एससी बहुल विधानसभा क्षेत्रों में जाकर मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करेगी और जनता व कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेगी। प्रवास टीम में जरावता के साथ पूर्व मंत्री बनवारी लाल, जगदीश नायर, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व विधायक सरिता नारायण, चेयरमैन कप्तान सिंह, प्रवक्ता राज कुमार कटारिया, सचिव कमल निम्बल, भारत भूषण, अजय कुंडिया, उपाध्यक्ष विक्रम अर्वा और सचिव दिनेश शास्त्री शामिल रहेंगे।
विज्ञापन





जरावता ने बताया कि यह अभियान एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इसमें हरियाणा सहित दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान से भी नेता प्रवास करेंगे। कहा कि बिहार दौरे के दौरान भाजपा नेताओं का मकसद लोगों को पार्टी की रीति-नीतियों से अवगत कराना और अधिकाधिक समर्थन जुटाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed