फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana BJP president Mohan Lal Badoli interview in Amar Ujala panchkula office

Mohan Lal Badoli: अमर उजाला कार्यालय पहुंचे हरियाणा भाजपा अध्यक्ष, पंजाब चुनाव से लेकर हर आरोप पर खुलकर बोले

Wed, 18 Jun 2025 11:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 18 Jun 2025 11:24 AM IST
सार

हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली मंगलवार को अमर उजाला के पंचकूला कार्यालय में पहुंचे। इस दाैरान उन्होंने पंजाब चुनाव से लेकर नायब सैनी सरकार के कामकाज और कांग्रेस पर अमर उजाला टीम से बात की।

विज्ञापन
Haryana BJP president Mohan Lal Badoli interview in Amar Ujala panchkula office
मोहन लाल बडाैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब की जनता चाहती है कि वहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने। इसके लिए हरियाणा के भाजपा नेता पूरा जोर लगाएंगे। बिहार में भी चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। पंजाब पड़ोसी राज्य है और बिहार के हजारों लोग हरियाणा में हैं। इसलिए हरियाणा के भाजपा नेताओं की दोनों राज्यों के चुनावों में अहम भूमिका रहेगी। यह कहना है हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का। वह मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय में पधारे। अमर उजाला टीम से रूबरू हुए।
विज्ञापन

बिहार चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाना मकसद

उन्होंने कहा कि हरियाणा के 14 जिलों में बिहार के 3 से 5 लाख लोग हैं। ये लोग काम तो यहीं करते हैं, मगर वोट डालने बिहार नहीं जाते। भाजपा इन सबसे संपर्क साधने में जुटी है और उन्हें मतदान के लिए जागरूक करेगी। हमारा मकसद बिहार के चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। हम लोग सुनिश्चित करेंगे कि जितने भी बिहार के मतदाता हैं, उन्हें मतदान के लिए उनके बूथ तक पहुंचाएं। यदि वे लोग चाहेंगे तो उनके लिए केंद्र सरकार से आग्रह करके अतिरिक्त ट्रेन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हरियाणा यूथ कांग्रेस का कमाल: कुछ माह पहले मारी गई हिमानी नरवाल को बनाया प्रदेश सचिव, भाजपा ने कहा-शर्मनाक
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार बनने से पंजाब को फायदा

हरियाणा के मुख्यमंत्री की पंजाब में सक्रियता को लेकर बड़ौली ने कहा कि भाजपा के नेता वहां सक्रिय क्यों न हों। भाजपा सरकार बनने से पंजाब को ही फायदा होगा। लुधियाना उप चुनाव में हरियाणा से भाजपा की टीम गई है। आप देखिए दिल्ली-कटड़ा हाईवे का हरियाणा में काम पूरा हो चुका है, जबकि पंजाब में अभी भी हाईवे का काम अधूरा पड़ा है। पंजाब के लोग वहां की सरकार से परेशान हो चुके हैं। पंजाब पड़ोसी राज्य है। हरियाणा भाजपा के नेता वहां सरकार बनाने के लिए पूरा जोर लगाएंगे।

कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में आने के इच्छुक

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में आने के इच्छुक हैं। मैं पहले भी कह चुका हूं कि जो लोग पार्टी में आना चाहते हैं वे बेशक आएं, मगर दो साल तक लाभ के पद की इच्छा न रखें। पहले पार्टी के लिए काम करें, फिर पार्टी देखेगी। राहुल गांधी की हरियाणा में सक्रियता पर उन्होंने कहा कि उन्हें पता चल जाएगा। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए राहुल ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ही जिम्मेदार ठहराया है। सबको पता है कि हरियाणा में कांग्रेस हुड्डा से है। राहुल हुड्डा को इस बार कोई पद देने वाले नहीं। यदि हुड्डा साइड लाइन हुए तो हरियाणा के कई जिलों में कांग्रेस का बस्ता उठाने वाला भी कोई नहीं बचेगा।

सैनी सरकार हर संकल्प को कर रही पूरा

प्रदेश में नायब सिंह सैनी सरकार के कामकाज पर संतुष्टि जताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पार्टी के संकल्पों को एक-एक करके पूरा कर रही है। हरियाणा में डेढ़ साल से सामाजिक पेंशन नहीं बढ़ी है जबकि पार्टी के संकल्प पत्र में हर साल पेंशन बढ़ाने का वादा किया गया था। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी तैयारी चल रही है। लाडो योजना के तहत भी महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये मिलेंगे। 40 दिनों में योजना घोषित हो जाएगी। सरकार ने इसकी तैयारी कर ली है। संगठन सरकार के कामकाज की समीक्षा कर रहा है। मंत्रियों के काम पर भी नजर है।

दोबारा अध्यक्ष बनेंगे या नहीं, हाईकमान बताएगा

वह दोबारा अध्यक्ष बनेंगे या नहीं, इस पर बड़ौली ने कहा कि यह तो हाईकमान ही बता सकता है। भाजपा में किसी को कुछ पता नहीं होता। उन पर जो आरोप पिछले दिनों लगे थे इसके बारे में उन्होंने कहा कि इसका असर तो पड़ता है। आरोप इसीलिए लगाए गए थे, ताकि मुझे बदनाम किया जा सके। मगर कुछ निकला नहीं। सब लोग जानते हैं। पार्टी हाईकमान को भी इस बारे में पता लग चुका है।

राव इंद्रजीत ने मंच से सीएम के सामने कामकाज को लेकर सवाल उठाया था, इस पर बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इसका तुरंत समाधान कर दिया। उन्होंने कहा कि विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। सबका विकास किया जा रहा है। हम लोग किसी सदस्य की बात को नकारात्मक नहीं लेते। उसका समाधान क्या है, उस पर काम करते हैं। हम लोग राव इंद्रजीत की बातों को ध्यान से सुनते हैं और उस पर अमल भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed