{"_id":"67ce5132f7067faff60a4d38","slug":"haryana-assembly-budget-session-second-day-question-hour-all-update-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Assembly: प्रश्नकाल से शुरू हुआ बजट सत्र का दूसरा दिन, विपक्ष घेरने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Assembly: प्रश्नकाल से शुरू हुआ बजट सत्र का दूसरा दिन, विपक्ष घेरने को तैयार
Mon, 10 Mar 2025 02:43 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 10 Mar 2025 02:43 PM IST
सार
शून्य काल के बाद बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की रिपोर्ट रखी जाएगी, इस पर सदन मुहर लगाएगा। इसके साथ ही तय हो जाएगा कि बजट सत्र कब तक चलेगा और कितनी सिटिंग होंगी। हरियाणा सरकार ने 28 मार्च तक सदन चलाने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
लंच के दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा से मिलते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा दिन सोमवार दोपहर दो बजे शुरू हुआ। सत्र की शुरुआत प्रश्न काल से हुई।
इस दौरान विपक्ष के विधायक अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की रुकी छात्रवृत्ति, अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी, गरीबों को 100-100 वर्ग गज के प्लॉटों का ब्योरा और लाडो लक्ष्मी योजना से संबंधित सवाल पूछेंगे।
विधायकों की ओर पूछे गए तारांकित सवालों का जवाब सरकार सदन में देगी, जबकि अतारांकित सवालों का जवाब विधायकों को लिखित रूप में दिया जाता है। विपक्ष के साथ भाजपा विधायकों ने भी सवाल पूछे हैं। प्रश्न कल के बाद शून्य काल होगा, जिसमें विपक्ष के विधायक राज्य के प्रमुख मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे।
शून्य काल में शामिल विधायक को 3 से 4 मिनट का समय मिलता है। शून्य काल के बाद बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की रिपोर्ट रखी जाएगी, इस पर सदन मुहर लगाएगा। इसके साथ ही तय हो जाएगा कि बजट सत्र कब तक चलेगा और कितनी सिटिंग होंगी। हरियाणा सरकार ने 28 मार्च तक सदन चलाने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
17 मार्च को बजट पेश किया जाना है। इस पर अंतिम मुहर आज सदन में लगेगी। बजट सत्र के दूसरे दिन सरकार करीब 109 पेपर व रिपोर्ट सदन के पटल पर रखेगी। इसके साथ ही सरकार ट्रैवल एजेंट अधिनियम वापस रखने का प्रस्ताव रखेगी। इस दौरान राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर भी सत्ता व विपक्ष के विधायक चर्चा करेंगे।