फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Guru Tegh Bahadur is the first great human rights champion of the entire world: Chief Minister

गुरु तेग बहादुर संपूर्ण विश्व के मानवाधिकारों के प्रथम महानायक : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर हिंद की चादर नगर कीर्तन यात्रा का पिंजौर से शुभारंभ
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक अंबाला का नाम श्री गुरु तेग बहादुर के नाम पर रखने की घोषणा

24 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होगा समापन, 25 नवंबर को महासमागम में पीएम नरेंद्र मोदी होंगे मुख्य अतिथि

संवाद न्यूज एजेंसी

पिंजौर। गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य पर मंगलवार को दूसरी पवित्र नगर कीर्तन यात्रा हिंद की चादर का शुभारंभ पिंजौर से हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार गांव गोरखनाथ में अरदास कार्यक्रम किया गया। मुख्यमंत्री ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अरदास करते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने राजकीय पॉलिटेक्निक अंबाला का नाम गुरु तेग बहादुर के नाम पर रखने की घोषणा भी की। सैनी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर केवल सिख समुदाय या भारत के ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व के मानवाधिकारों के प्रथम महानायक हैं। उन्होंने धर्म और देश की रक्षा हेतु सर्वोच्च बलिदान दिया। सीएम ने कहा कि पिंजौर से आरंभ हुई यह दूसरी नगर कीर्तन यात्रा गुरु के तप, त्याग, विचार और धर्म रक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है।
विज्ञापन



25 को कुरुक्षेत्र में होगा महासमागम
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में चार पवित्र नगर कीर्तन यात्राएं निकाली जा रही हैं जो हरियाणा के सभी जिलों से गुजरेंगी। इन यात्राओं का समापन 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होगा। अगले दिन 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में भव्य महासमागम होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरियाणा से गहरा संबंध

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर का हरियाणा की पावन धरा से गहरा संबंध रहा है। वर्ष 1665 में उन्होंने सिख पंथ के मुख्यालय को धमतान (वर्तमान जींद जिले में) स्थानांतरित किया था। उसी वर्ष उन्होंने बांगर देश से लोहगढ़ की यात्रा करते हुए जींद, कैथल, चीका, कराह, सियाना सईदा और पिहोवा में संगत से मिलकर उन्हें धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। बाद में उन्होंने कुरुक्षेत्र, बारना गांव, थानेसर, लाडवा और यमुनानगर क्षेत्र का भी दौरा किया। माैके पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रधान सरदार जगदीश सिंह झींडा, उपप्रधान सरदार गुरमीत सिंह रामसर, सरदार बलजीत सिंह दादूवाल, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed