फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Group D employees will be promoted to Group C, Haryana news

Chandigarh-Haryana News: ग्रुप डी कर्मचारियों की ग्रुप सी में होगी पदोन्नति

विज्ञापन
मानव संसाधन विभाग ने 21 विभागों ने ग्रुप सी के खाली पदों की मांगी जानकारी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के मानव संसाधन विभाग ने 21 विभागों से ग्रुप डी के कर्मचारियों से पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने वाले सभी ग्रुप सी पदों की जानकारी मांगी है। विभागों को यह जानकारी 26 जून तक भेजनी है। इससे पहले भी विभाग की ओर से यह जानकारी मांगी गई थी, मगर अब तक जवाब नहीं मिला है। अब विभाग ने अंतिम चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यदि समय जानकारी नहीं भेजी तो यह मामला मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के पास भेजा जाएगा।
राज्य सरकार ग्रुप डी के कर्मचारियों को ग्रुप सी में पदोन्नति देना चाहती है। इसके लिए सभी विभागों से खाली पदों का ब्योरा मांगा गया है। सरकारी विभागों में कार्यरत ग्रुप डी के कर्मचारी लगातार ग्रुप सी पदों पर पदोन्नति की मांग कर रहे हैं। मानव संसाधन विभाग ने जो जानकारी मांगी है, उसके मुताबिक ग्रुप सी में पदोन्नति पदों का नाम, ग्रुप डी कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए पात्रता मानदंड, ग्रुप डी से पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने वाले स्वीकृत ग्रुप सी पदों की संख्या, कुल पदोन्नत पदों में से ग्रुप सी के भरे गए पद, ग्रुप सी के रिक्त पद, ग्रुप डी कर्मचारियों की संख्या जो पदोन्नति के लिए पात्र हैं, मगर किसी कारण से अभी तक पदोन्नत नहीं हुए संबंधित जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

जिन विभागों ने यह जानकारी मांगी है, उनमें कृषि विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग, जनगणना संचालन, सहकारिता विभाग, अपराध जांच विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रसाधन, विदेश सहयोग विभाग, गवर्नर हाउस, शिकायत विभाग हरियाणा, आवास विभाग, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, पंचायती राज, बिजली विभाग, परिवहन विभाग, सतर्कता विभाग व नगर एवं ग्राम नियोजन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed