{"_id":"693ac961183969bf100268eb","slug":"government-not-compensating-lakhs-of-farmers-for-crop-loss-digvijaya-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-894426-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल नुकसान का लाखों किसानों को मुआवजा नहीं दे रही सरकार : दिग्विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल नुकसान का लाखों किसानों को मुआवजा नहीं दे रही सरकार : दिग्विजय
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार बारिश और जलभराव से प्रभावित सभी किसानों को मुआवजा नहीं दे रही है। सरकार ने मात्र 50 हजार किसानों के लिए ही मुआवजा जारी किया है जबकि करीब पांच लाख किसानों ने मुआवजे के लिए आवेदन किया था।
सिरसा में आयोजित प्रेसवार्ता में दिग्विजय ने कहा कि जुलाना की रैली से बौखलाई भाजपा सरकार ने उनकी पार्टी के नेताओं की सुरक्षा वापस ले ली। रैली की भीड़ और दुष्यंत चौटाला के थार वाले बयान से भाजपा और पुलिस महानिदेशक घबरा गए। चौटाला ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर जजपा प्रदेशभर का दौरा करेगी। युवा योद्धा अभियान को आगे बढ़ाते हुए 28 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला की कर्मभूमि महेंद्रगढ़ और तीन जनवरी को भिवानी में युवा योद्धा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।