फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Government is under fire for flaws in law and order and family identity card

Chandigarh-Haryana News: कानून व्यवस्था और परिवार पहचान पत्र में खामियों पर सरकार को घेरा

विज्ञापन
कांग्रेस के विधायकों ने सरकार के कामकाज पर उठाए सवाल
विज्ञापन

ओम प्रकाश यादव बोले- पीपीपी के कारण पड़ोसी राज्यों से शादी करके आई महिलाओं को आरक्षण नहीं मिलता
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शून्य काल के दौरान विपक्ष के विधायकों ने कानून व्यवस्था और परिवार पहचान पत्र का मुद्दा उठाया। मुलाना से विधायक पूजा चौधरी ने कहा कि शांति प्रिय प्रदेश हरियाणा में कानून व्यवस्था तार-तार हो चुकी है। आज प्रदेश में खुलेआम हत्या हो रही है। फिरौती मांगी जा रही है। अपराधियों में डर नाम की चीज नहीं है। अपराध के बाद बदमाश सोशल मीडिया पर अपना वीडियो वायरल कर रहे हैं। महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। सरकार की जिम्मेदारी होती है कि वह सूबे में कानून व्यवस्था बनाए रखे मगर सरकार इसमें फेल रही है।
उकलाना के विधायक नरेश सेलवाल ने भी कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में न तो महिलाएं सुरक्षित हैं और न बच्चे। उन्होंने सरकारी कार्यक्रमों में सरकारी बसों के दुरुपयोग का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य के कार्यक्रमों में जब सरकारी बसें लगाई जाती हैं तो आम लोगों को काफी दिक्कतें आती हैं। भाजपा विधायक ओम प्रकाश यादव ने परिवार पहचान पत्र में त्रुटि का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों से शादी करके आई महिलाओं को राज्य में आरक्षण का लाभ नहीं मिलता है। पहले उन्हें लाभ मिल जाता था। अब परिवार पहचान पत्र होने की वजह से उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा। इसलिए सरकार को इसमें दखल देना चाहिए। कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि परिवार पहचान पत्र ने लोगों के खून के आंसू निकलवा दिए हैं। जिनके पास साइकिल नहीं है उनके पास गाड़ियां दिखाकर उनका राशन कार्ड कटवा दिया गया है।
विज्ञापन

--------


डबवाली सभी मापदंड पूरा करता है, जिला बनाया जाए

इनेलो के विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल ने डबवाली को जल्द से जल्द जिला बनाने की बात रखी। उन्होंने कहा कि डबवाली को जिला बनाने के लिए सभी मापदंडों को पूरा करता है। इसके लिए सरकार के समक्ष सभी दलीलें पेश कर चुके हैं। अब इसमें देरी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि चौटाला गांव को महाग्राम योजना के तहत लिया गया है मगर महाग्राम योजना में जो कार्य किए जा रहे हैं वो बेहद घटिया स्तर के हैं। गांव की सभी गलियां उखाड़ दी गई हैं जिससे ग्रामीणों को बेहद परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने राजस्थान कैनाल पर पांच पुल बने हैं, जो जर्जर हो चुके हैं। उनकी भी मरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महम विधानसभा हरियाणा में नहीं आता

महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी ने कहा कि महम में सड़कों का बुरा हाल है। सीएम नायब सैनी ने सदन में छह महीने पहले घोषणा की थी कि छह महीने के भीतर सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा लेकिन मुझे लगता है कि महम विधानसभा शायद हरियाणा में नहीं आता। इसलिए यहां की गड्ढे वाली सड़कें अभी तक सही नहीं की गई हैं।


भाजपा विधायक बोले- काम में तेजी आए


पानीपत से भाजपा विधायक प्रमोद विज ने शहर में बढ़ती जनसंख्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि शहर में बहुत बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक आ रहे हैं। हालांकि सरकार पानीपत में बहुत विकास कार्य करवा रही है। अब तक कई ऐसे काम हुए हैं जिससे लोगों को बहुत राहत मिली है। मेरी सदन में मांग है कि जिन कामों की घोषणा हो चुकी है उनमें तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed