फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Government is bent on a bloody game to snatch scholarships from students: Surjewala, Political News, Haryana news

छात्रों से छात्रवृत्ति छीनने के लिए सरकार खूनी खेल पर उतारू : सुरजेवाला

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में मंगलवार को विद्यार्थियों के साथ हाथापाई की कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे हरियाणा सरकार का लाठीतंत्र करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की शह पर भाजपाई कुलपति मेधावी छात्रों के सिर फुड़वा और शरीर तुड़वा रहे हैं।

सुरजेवाला ने सरकार से सवाल किया कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी छात्रवृत्ति बहाली की मांग कर रहे छात्रों पर हमला करने का अधिकार विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारियों को किस कानून के तहत दिया गया? आरोप लगाया कि राज्य सरकार व हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वीसी और रजिस्ट्रार के आदेशों पर छात्रों पर किया गया लाठीचार्ज एक आपराधिक कृत्य है। इसके लिए यूनिवर्सिटी के वीसी, रजिस्ट्रार और सुरक्षा इंचार्ज को तुरंत गिरफ्तार करने के साथ उन्हें पद से बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन


एचएयू में छात्रों पर लाठीचार्ज शर्मनाक, उच्च स्तरीय जांच हो- दिग्विजय चौटाला

चंडीगढ़। जजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में सुरक्षाकर्मियों द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज और अभद्रता करने की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे बेकसूर छात्रों पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सरासर दमनकारी नीति अपनाई। उन्होंने राज्य सरकार को तुरंत एक्शन लेते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषी अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed